नोएडा

तीन दिन बाद इतना गिर सकता है तापमान, छूटेगी कंपकपी!

हर दिन तेजी से गिर रहा है तापमान

2 min read
Oct 26, 2018
तीन दिन बाद इतना गिर सकता है तापमान की छूटेगी कपकपी!

नोएडाा।अक्सर अाप ने दिवाली के बाद ही तापमान में गिरावट के साथ कपकपी सर्दी का सामना किया होगा।लेकिन इस बार अक्टूबर माह के लास्ट वीक में एेसी सर्दी का असर दिखने लगा है।इसकी वजह लगातार तापमान का गिरना है।गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को एक बार फिर दिल्ली एनसीआर समेत वेस्ट यूपी के जिलों में तापमान में गिरावट आ गर्इ है।मौसम वैज्ञानिकों की माने तो यह गिरावट लगातार ही जारी रहेगी।एेसे में दिवाली के पर्व से पहले ही आपकों कपकपी ठंड का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए अपने घरों रखें उनी कपड़े निकालकर रख लें।

इतना गिर जाएगा तापमान

सरदार वल्लभ भार्इ पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ यूपी शाही ने बताया कि इस बार कर्इ बार मौसम बदलने की वजह से सर्दी पहले ही आ गर्इ है। वेस्ट यूपी के कर्इ जिलों में पिछले दो दिनों में रात के तापमान का रिकार्ड टूट गया है। दिन के मुकाबले रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। इसलिए सर्दी अभी से बढ़ती जा रही है। इसलिए लोग अभी से एेतिहात बरतनी शुरू कर दें। इतना ही नहीं वैज्ञानिक शाही की माने तो दिवाली से पहले तापमान ११ सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इससे गिरावट भी आ सकती है।

पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा पड़ेगी सर्दी

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार सर्दी अधिक पड़ेगी। इसकी वजह लगातार बदलते मौसम के कारण तापमान में फर्क अाना है।दीवाली से पहले इन दिनों सामान्य रात का तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस तक रहता है, लेकिन 24 अक्टूबर बुधवार आैर 25 अक्टूबर गुरुवार की रात को तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस रहा।इन तारीखों में सबसे कम तापमान रहने का रिकार्ड टूटा है। डा. शाही का कहना है कि तापमान में अभी से करीब पांच डिग्री सेल्सियस का अंतर है, अभी यह सर्दी आैर बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि खासकर बुधवार सबसे सर्द रात रही आैर तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Published on:
26 Oct 2018 02:54 pm
Also Read
View All