नोएडा

Lockdown 4.0: दिल्ली-नोएडा बॉर्डर सील, ईद के बाद जाम में फंसे लोगों के छूटे पसीने, अभी नहीं मिलेगी राहत

सोमवार को ईद की छूट्टी के बाद मंगलवार को दिल्ली और नोएडा में दफ्तर खुले
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 May 2020, 5:10 PM IST
jaam.png

नोएडा। सोमवार को ईद की छूट्टी के बाद मंगलवार को दिल्ली और नोएडा में दफ्तर खुले। काम करने वाले लोग बड़ी संख्या में दिल्ली में रहते हैं। दिल्ली से नोएडा में आने का प्रयास किया, लेकिन बॉर्डर से एंट्री नहीं मिली पाई। जिसकी वजह से नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर भीषण जाम लग गया। कोविड-19 वायरस के तेजी से फैलने को रोकने के लिए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने नोएडा की सीमाओं को सील किया है। वाहनों का प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। जाम मेंं घंटों लोग फंसे रहे।

भीषण गर्मी में डीएनडी पर जाम लग जाने के बाद वाहन चालकों के पसीने छूट गए। वहीं, पुलिस भी परेशान दिखाई दी। डीएनडी पर सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया था। ऑफिस या अपने काम पर जाने वाले लोग घरों से निकले तो घंटों जाम में फंस गए। बॉर्डर पर जाम की स्थिति को देखते हुए किसी प्रकार के हालात ना बिगड़े, इसलिए पुलिस प्रशासन ने भारी संख्या में फोर्स के साथ आरएएफ की टीम लगाई हुई है।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि सीमा पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहन चालकों को रोककर पूछताछ की जा रही है। उन्हीं को ही बॉर्डर पार करने दिया जा रहा है, जिनके पास अधिकृत पास है। बिना पास वाले वाहनों को बॉर्डर से ही लौटाया गया। प्रशासन ने अभी बॉर्डर खोलने को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि सरकार ने इस संबंध में दिशा-निर्देश मांगे हैै। उसके बाद भी कोई कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि कोरोना की वजह से बगैर पास वाले वाहनों को नोएडा में एंट्री नहीं दी जाएगी।

Updated on:
26 May 2020, 5:10 PM IST
Published on: