नोएडा

Dhanteras 2018: धनतेरस पर इस समय से लग रहा है भद्रा, भूलकर भी न खरीदें कोई भी सामान

पांच दिन के दीपोत्‍सव की शुरुआत 5 नवंबर 2018 यानी सोमवार को Dhanteras से हो रही है, अमृत सिद्ध‍ि योग, सर्वार्थ सिद्ध‍ि योग आैर सोम प्रदोष भी पड़ रहा है इस दिन
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Nov 2018, 12:29 PM IST
Dhanteras
Dhanteras 2018: धनतेरस पर इस समय से लग रहा है भद्रा, भूलकर भी न खरीदें कोई भी सामान

नोएडा। पांच दिन के दीपोत्‍सव की शुरुआत 5 नवंबर 2018 यानी सोमवार से हो रही है। 5 नवंबर 2018 को धनतेरस (Dhanteras) का त्‍योहार है। धनतेरस पर सोना-चांदी या नया सामान खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है क‍ि इस दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करने से या खरीदारी करने से माता लक्ष्‍मी की कृपा बनी रहती है। मान्‍यता है क‍ि इस दिन भगवान धन्‍वंतरी की पूजा करने से सभी रोगों से मुक्ति मिलती है।

Dhanteras का Shubh Muhurt

नोएडा के सेक्‍टर-44 में रहने वाले पंडित रामप्रवेश तिवारी का कहना है क‍ि इस बार धनतेरस का त्‍योहार 5 नवंबर 2018 को पड़ रहा है। इस दिन अमृत सिद्ध‍ि योग, सर्वार्थ सिद्ध‍ि योग आैर सोम प्रदोष भी पड़ रहा है। इस दिन भद्रा भी लग रही है। उनका कहना है क‍ि धनतेरस के दिन 5 नवंबर 2018 को सूर्योदय से लेकर रात 8.33 तक हस्‍त नक्षत्र रहेगा। इस शुभ मु‍हूर्त में सोना-चांदी व नया सामान खरीदने से घर में बरकत आएगी। सोमवार को ही रात 11.45 से भद्रा लग जाएगी। इस दौरान कोई भी सामान खरीदना अशुभ होगा।

Updated on:
2 Nov 2018, 12:29 PM IST
Published on: