नोएडा

IIT इंजीनियर ने पत्नी से विवाद के बाद दसवीं मंजिल से कूदकर दी जान, पिता ने उठाया ये बड़ा कदम

Highlights बेटे की मौत के बाद सामने आए पिता पिता ने बेटे की आत्महत्या के लिए उसकी पत्नी, सास, ससुर को ठहराया जिम्मेदार सभी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा  
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Nov 2019, 6:48 PM IST
download.jpeg

नोएडा। शहर के सेक्टर 128 स्थित जेपी पवेलियन कोर्ट सोसाइटी में एक आईआईटी इंजीनियर द्वारा दसवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या मामले में पिता मंगलवार को थाने पहुंच गया। यहां उन्होंने बेटे की मौत का जिम्मेदार उसकी पत्नी, सास, ससुर और उसके भाईयों को ठहराया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मृतक की पत्नी लता को नामजद कर सास, ससुर और पत्नी के भाईयों पर केस दर्ज किया है।

बता दें कि, मूलरूप से दिल्ली के शाहदरा निवासी 35 वर्षीय गगन गौतम पिछले काफी समय से सेक्टर 128 स्थित जेपी पवेलियन कोर्ट सोसाइटी की दसवीं मंजिल के 1003 नंबर फ्लैट में रहते थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे गगन ने अपने फ्लैट की बॉलकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। घरेलू कलह के चलते गगन की पत्नी करीब तीन साल से उससे अलग रहती थी। अब मृतक के पिता बालकराम ने पुलिस को शिकायत दी है कि गगन ने अपनी पत्नी लता, ससुर, सास और पत्नी के दोनों भाईयों की प्रताडऩा से तंग आकर आत्महत्या की है। आरोप है कि इन सभी लोगों ने उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया। सभी आरोपी पिछले काफी समय से गगन से 50 लाख रुपए और फ्लैट मांग रहे थे।

Published on: