नोएडा

Diwali 2018 पर राशियों के अनुसार करेंगे पूजा तो मिलेगा देवी लक्ष्मी से लाभ

दिवाली के दिन अपनी राशि के अनुसार शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन करने से देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा और धन धान्य की प्राप्ति होगी
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2018, 5:37 PM IST
diwali
Diwali 2018: इन राशियों के अनुसार करेंगे पूजा तो देवी लक्ष्मी से मिलेगा लाभ

नोएडा. दीपावली का त्यौहार देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। कार्तिक माह की अमावस्या को मनाई जाती है। इस साल दिवाली 7 नवंबर के दिन मनाई जा रही है। Diwali के दिन लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन शुभ मुहूर्त में पूजा की जाए, उस व्यक्ति के पास में देवी लक्ष्मी निवास करती है। पुराणों के अनुसार अमावस्या तिथि ही लक्ष्मी के पूजन के लिए शुभ होती है। इस दिन राशि के अनुसार पूजा करने से लक्ष्मी मिलती है। हम आपको बता रहे है राशियों के अनुसार Diwali एवं Lakshmi Pujan का शुभ समय।

प्रदोष काल (Pradosh Kaal)

07 नवम्बर 2018, Diwali के दिन 17:30 से 20:11 तक प्रदोष काल रहेगा। वैसे भी इस समय को प्रदोष काल कहा जाता है। यह काल दिवाली पूजन के लिए शुभ मुहूर्त के रुप में प्रयोग होता है। इस दिन 17:59 से 19:53 के दौरान वृष लग्न होगा।

निशीथ काल (Nishith Kaal)

07 नवम्बर 2018 को निशिथ काल 20:11 से 22:51 तक रहेगा। 19:10 से 20:51 तक का समय अति शुभ है। यह समय व्यापारी वर्ग के लिए शुभ है।

महानिशीथ काल (MahaNishith Kaal)

07 नवम्बर 2018 के रात्रि में 22:51 से 25:31 मिनट तक महानिशीथ काल रहेगा। इस समय पूजा का समय चर लगन में कर्क लगन में होगी। उसके बाद सिंह लगन विशेष शुभ मानी जाती है। महानिशीथ काल में कर्क व सिंह लगन होने से यह समय शुभ होगा।

धनतेरस से दिवाली की शुरुआत होती है, हम आपको बता रहे है की किस दिन कौन सा त्यौहार है और उसकी क्या तारीख है

धनतेरस 05 नवम्बर 2018
छोटी दिवाली/ नरक चतुर्दशी 06 नवम्बर 2018
बड़ी दिवाली/ लक्ष्मी पूजन 07 नवम्बर 2018
गोवर्धन पूजा 07 नवम्बर 2018

लक्ष्मी पूजा व शुभ मुहूर्त 17:57 से लेकर 19:53
प्रदोष काल 17:30 से लेकर 20:11 बजे
वृषभ काल 17:57 से लेकर 19:53

कुंभ लगन- कुंभ लगन दिवाली के दिन दोपहर का समय है। इस लगन में बीमार लोग पूजा करते है। ज्‍योतिषाचार्य ने बताया कि जिन लोगों पर शनि की दशा खराब होती है। साथ ही जिन्हें व्यापार में बड़ी हानि होती है। वे लोग पूजा करते हैं।

वृश्चिक लगन- दिन के सुबह का समय वृश्चिक लगन का होता है। इस लगन में मंदिर, होटल, अस्पताल, कॉलेज आदि व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पूजा करते है। राजनैतिक, टीवी व फिल्मी कलाकर इस लगन में लक्ष्मी की पूजा करते है।

वृषभ लगन- यह दिवाली के दिन शाम का समय होता हैै। यह लक्ष्मी पूजा का सबसे अच्छा समय होता है।

सिंह लगन- यह दिवाली के मध्य रात्रि का समय होता है। संत, तात्रिक आदि लोग इस दौरान लक्ष्मी की पूजा करते है।

Updated on:
22 Oct 2018, 5:37 PM IST
Published on: