नोएडा

अक्‍टूबर और नवंबर 2018 में हैं ये बंपर छुट्ट‍ियां, बना लीजिए लांग वीकेंड पर घूमने का प्‍लान

7 नवंबर 2018 से लेकर 11 नवंबर तक हैं छुट्ट‍ियां ही छुट्ट‍ियां

2 min read
Oct 15, 2018
अक्‍टूबर और नवंबर 2018 में हैं ये बंपर छुट्ट‍ियां, बना लीजिए लांग वीकेंड पर घूमने का प्‍लान

नोएडा। अक्‍टूबर का आधा महीना बीत चुका है और नवंबर आने वाला है। त्‍योहारों का मौसम अपने पूरे सबाब है। वैसे तो काफी छुट्ट‍ियां निकल चुकी हैं लेकिन अब भी कई अवकाश आने वाले वाले हैं। इनको देखकर आप बाहर घूमने का प्‍लान बना सकते हैं। इस अक्‍टूबर के बचे हुए महीने में नवमी और दशहरा भी पड़ेंगे जबक‍ि नवंबर में दिवाली और बारावफात भी है।

यह भी पढ़ें:bhai dooj 2018: जानिए कब है भाई दूज और क्‍या है शुभ मुहूर्त

ये भी पढ़ें

Diwali 2018: दिल्‍ली-एनसीआर में पटाखे जलाने को लेकर आया बड़ा फैसला!

अक्‍टूबर में है बढ़ि‍या वीकेंड

अगर हम अक्‍टूबर 2018 की बता करें तो अभी 16 दिन बचे हैं। इनमें कई सरकारी छुट्टि‍यां पड़ रही हैं। दिल्‍ली के स्‍कूलों में 17, 18 और 19 अक्‍टूबर 2018 को छुट्ट‍ियां पड़ रही हैं। 17 अक्‍टूबर 2018 को अष्‍टमी, 18 अक्‍टूबर को नवमी और 19 अक्‍टूबर को दशहरे (Dussehra 2018) का पर्व है। हालांकि, उत्‍तर प्रदेश में 17 अक्‍टूबर की छुट्टी नहीं है लेकिन 18 को गुरुवार और 19 अक्‍टूबर को शुक्रवार है। 20 अक्‍टूबर को शनिवार है। अगर शनिवार को भी शामिल कर लें तो 18 से 21 तक घूमने का प्‍लान बना सकते हैं क्‍योंकि 21 को रविवार है। इसके बाद 27 अक्‍टूबर को करवा चौथ (Karva Chauth 2018) का व्रत रखा जाएगा। उस दिन महिलाओं को अवकाश दिया जाता है।

नवंबर में भी लंबी छुट्टी

इसके बाद नवंबर में भी काफी छुट्टि‍यां हैं। माह के पहले हफ्ते में ही दीपों के पर्व की शुरुआत हो जाएगी। 5 नवंबर 2018 को धनतेरस पड़ेगा। इसके बाद 6 नवंबर को नर्क चौदस और फिर 7 नवंबर 2018 को दिवाली या दीपावली है। फिर 8 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 9 नवंबर को भाई दूज का पर्व है। इनमें से 7 नवंबर को दीवाली वाले दिन यानी बुधवार, 8 नवंबर को गोवर्धन पूजा यानी गुरुवार और 9 नवंबर 2018 को भाई दूज की सरकारी छुट्टी है। 9 नवंबर को शु्क्रवार है। इसके बाद 10 नवंबर 2018 को सेकंड शटरडे है। फिर 11 नवंबर को है रविवार। मतलब 7 से लेकर 11 नवंबर तक छुट्ट‍ियां ही छुट्ट‍ियां। इसे देखकर भी बाहर घूमने का प्‍लान बनाया जा सकता है। दिवाली हाॅलीडे के बाद 21 नवंबर को बारावफात और 23 नवंबर को गुरु नानक जयंती (कार्तिक पूर्णिमा) है। 21 नवंबर को बुधवार और 23 नवंबर को शु्क्रवार पड़ेगा। हालांकि, बारावफात की छुट्टी में परिवर्तन हो सकता है।

ये भी पढ़ें

दीपावली की तैयारी : दीपावली नजदीक आते ही दीए बनाने में जुटे अलवर के कुंभकार, देखें तस्वीरें
Published on:
15 Oct 2018 03:50 pm
Also Read
View All