नोएडा

इस बार लेट हो सकती है सैलरी, जानिए कब आएगी

पांच दिवसीय पर्व की वजह से लेट हो सकती है सैलरी। सात को नहीं आर्इ। तो इस दिन अकाउंट में आएगी सैलरी।
2 min read
Nov 01, 2018
DEMO PIC
इस बार लेट हो सकती है सैलरी, जानिए कब आएगी

नोएडा।महीने के शुरू होते ही हर नौकरी पेशा शख्स अकाउंट में सैलरी आने का इंतजार करता है।ज्यादातर लोगों की सैलरी माह की सात तारीख में मिलती है।लेकिन इस बार इन लोगों काे सैलरी के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है।इसकी वजह त्योहारी सीजन भी है।एेसे में आपकी सैलरी सात की जगह इस तारीख में आ सकती है।एेसा हुआ तो आपको त्योहार पर थोड़ी समस्या जरूर झेलनी पड़ेगी।वहीं बता दें कि इस बार सैलरी लेट होने की वजह भी त्योहारों पर लगातार छुट्टी होना है।

इस वजह से पांच दिन लेट हो सकती है सैलरी

अगर आप की सैलरी महीने की सात तारीख को आती है।तो इस बार सैलरी पांच दिन के लेट हो सकती है।इसकी वजह लगातार पांच दिनों तक बैंकों की छुट्टी होना है।7 नवंबर 2018 यानी बुधवार को मनाया जाएगा। पांच दिन का दीपोत्‍सव 5 नवंबर 2018 यानी सोमवार को धनतेरस (Dhanteras) से शुरू हो जाएगा। ऐसे में लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कई निजी व सरकारी कर्मियों के खाते में सैलरी आ गई होगी। जबक‍ि कई लोगों के खाते में सैलरी दिवाली से पहले ही आने की उम्‍मीद है। क्‍योंकि अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर इस बार सैलरी भी 11 नवंबर के बाद यानि 12 नवंबर को ही आएगी। हम आपको इसकी वजह बताते हैं।

इस वजह से लेट हो सकती है आपकी सैलरी

दरअसल,5 नवंबर कोे धनतेरस है।इसके बाद 6 नवंबर को नरक चौदस (Naraka Chaturdashi) का पर्व होगा। फिर 7 नवंबर 2018 को दिवाली (Diwali), 8 नवंबर 2018 को गोवर्धन (Gowardhan) पूजा और इसके बाद 9 नवंबर को भाई दूज (Bhai Dooj) का त्‍यौहार मनाया जाएगा।भाई दूज शु्क्रवार को है।गौतमबुद्ध नगर के लीड बैंक अधिकारी विश्‍वजीत सिंह का कहना है क‍ि दिवाली की छुट्टि‍यां 7 नवंबर से पड़ेंगी।इसके बाद 8 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 9 नवंबर को भाई दूज पर भी बैंक बंद रहेगा।9 नवंबर को शुक्रवार है।इसके बाद 10 नवंबर को दूसरा शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेगा।फिर 11 नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी।इसके बाद 12 नवंबर साेमवार को ही बैंक खुलेंगे।इस तरह से दिवाली पर पांच दिन के लिए बैंक बंद रहेंगे।इसलिए अगर आपकी सैलरी आ गई हो तो शॉपिंग के लिए कैश निकाल लीजिए।

Updated on:
01 Nov 2018 12:00 pm
Published on:
01 Nov 2018 12:00 pm