
करवा चौथ पर मेहंदी लगवाने गर्इ मां को दरोगा ने सौंपा नौ माह का बच्चा, जमकर हो रही प्रशंसा
नोएडा।हार्इटेक सिटी नोएडा में करवा चौथ पर एक अजीब मामला सामने आया है।जहां एक दरोगा ने पार्किंग में खड़ी एक गाड़ी का शीशा तोड़ दिया।इसके बाद नौ माह के बच्चे को उसकी मां से मिलवाया।इससे बच्ची की मां आैर पिता ने दरोगा का धन्यवाद किया।साथ ही मौके पर मौजूद लोगों के साथ ही पुलिस अधिकारियों ने उनकी जमकर सराहना की।इस मौके पर बच्चे की मां ने करवा चौथ पर दरोगा ने जिस तरह उनके बच्चे की जान बचार्इ।इस पर उन्होंने अपनी गलती मानते हुए दरोगा का धन्यावाद किया।
बच्चे को पति के पास छोड़कर मेहंदी लगवाने गर्इ थी मां
दरअसल नोएडा फेज टू क्षेत्र में रहने वाली एक महिला 27 अक्टूबर यानि करवा चौथ के दिन अपने पति आैर नौ माह के बच्चे के साथ मार्केट गर्इ थी।यहां महिला बच्चे को गाड़ी में छोड़कर हाथों पर मेहंदी लगवाने चली गर्इ।वहीं उसका पति गाड़ी के चारों शीशे बंद कर बच्चे के हाथ में चांबी देकर पास में चला गया।इसबीच ही नौ माह की बच्ची से खेल खेल में चांबी के साथ रिमोट का बटन दबंने से गाड़ी सेट्रल लाॅक हो गर्इ।कुछ समय बाद ही बच्ची गाड़ी पूरी तरह से बंद होने व दम घुटने से रोने लगी।
दरोगा ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी का शीशा तोड़ किय यह काम
बच्ची को निकालने वाले दरोगा एनपी सिंह ने बताया कि उन्हें कुछ लोगों ने बताया कि बंद कार में बच्ची रो रही है।इस पर पहले तो उन्होंने बच्ची के मां बाप को देखा।लेकिन बच्ची के परेशान होने आैर गाड़ी में उसका दम घुटते देख शीशा तोड़कर बच्ची को निकाल लिया।इसके कुछ मिनट बाद ही उसके मां बाप भी मौके पर पहुंच गये।एनपी सिंह ने बताया कि इस पर बच्ची के मां आैर पिता ने गलती मानते हुए उन्हें धन्यवाद कहकर बच्ची को ले गये।
Updated on:
31 Oct 2018, 4:28 PM IST
Published on:
31 Oct 2018, 4:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.