26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट मैच के रोमांच में हुआ एेसा कि तीन इनामी बदमाशों ने घर में घुसकर कर दी थी हत्या, एेसा वीडियो हुआ था वायरल

क्रिकेट मैच खेलने के दौरान ही हो गर्इ थी दुश्मनी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 30 Oct 2018, 7:27 PM IST

DEMO PIC

क्रिकेट मैच के रोमांच में हुआ एेसा कि तीन इनामी बदमाशों ने घर में घुसकर कर दी थी हत्या, एेसा वीडियो हुआ था वायरल

ग्रेटर नोएडा।खेलों में सबसे ज्यादा रोमांचक माने जाने वाले क्रिकेट मैच को खेलते हुए कुछ एेसा विवाद हुआ।जिसके बाद तीन इनामी बदमाशों ने घर में घुसकर एक शख्स की हत्या कर दी। दो महीने बाद पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।साथ ही आरोपियों के पास से तमंचा आैर रायफल बरामद की है।वहीं हत्या में शामिल एक अन्य 25 हजार का इनामी आरोपित अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

क्रिकेट मैच खेलने के दौरान हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार बीते 25 अगस्त को जारचा कोतवाली क्षेत्र के कलौंदा गांव में क्रिकेट खेलते समय दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के रिजवान के घर में घुसकर उसको गोली मार दी थी। हमले में रिजवान की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। गांव में हुए इस हत्याकांड के दौरान आरोपितों द्वारा पीड़ित पक्ष के घर के बाहर ताबड़तोड़ गोली बारी करने का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। हत्या के बाद कई दिनों तक गांव में तनाव का भी माहौल बना रहा था। वहीं पीड़ित परिवार ने मामले में 12 लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।पुलिस हत्या के मामले में आठ आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस ने इतने तीन इनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्त खड़े जब्बार, शाहरुख व खालिद कलौंदा के निवासी है। इस पर, क्रिकेट में हुए विवाद में घर में घुसकर रिजवान की हत्या कने का आरोप है।तीनों के कब्जे से दो तमंचा, एक रायफल बरामद की गई है।हत्या में शामिल आठ आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद फरार चल रहे चार मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी पर एसएसपी द्वारा 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।तीन आरोपितों को अब जारचा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपित अब भी फरार चल रहा है।पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग