नोएडा

अगर आप भी रहते हैं एसी में तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारी

गर्मी का मौसम शुरु होते ही बाजार में एयर कंडीशनर की मांग तेजी से बढ़ने लगती है। ऐसा हो भी क्यों न, एसी की ठंडी हवा आपको गर्म तापमान से राहत देकर ठंडक

2 min read
May 16, 2018

राहुल चौहान@पत्रिका

नोएडा। गर्मी का मौसम शुरु होते ही बाजार में एयर कंडीशनर की मांग तेजी से बढ़ने लगती है। ऐसा हो भी क्यों न, एसी की ठंडी हवा आपको गर्म तापमान से राहत देकर ठंडक और सुकून का एहसास कराता है। वो भी बिना किसी शौर शराबे के। यही कारण है कि आज के समय में एसी का चलन तेजी से बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें : मां की मेहनत से 19 साल का लड़का बना करोड़पति, शाहरुख खान की टीम में खेलकर बल्लेबाजों के छुड़ा रहा छक्के

वहीं फिर घर हो या ऑफिस, हर जगह एसी उपलब्ध होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एसी में लंबे समय तक बैठना आपको काफी हानिकारक हो सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या है कि एसी में बीमार हो जाएं। खतौली प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीष सिंह द्वारा एसी में ज्यादा देर तक रहने से होने वाली कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में बताया गया जिनके बारे में शायद ही आपको होगी।

1. एसी में ज्यादा देर तक रहने से शरीर के तापमान को संतुलित करने का सिस्टम खराब हो जाता है। जिससे कई बार लोग बीमार हो जाते हैं।

2. एसी से साइनस की दिक्कत भी हो जाती है। इससे बलगम नाक की हड्डी के आसपास जमा हो जाता है जो साइनस जैसी बीमारी को बढ़ावा देता है।

3. एसी के अंदर अगर एक चम्मच पानी भी रह जाए तो उसमें डेंगू का मच्छर पनपने की छमता रहती है।

4. एसी की रेगुलर सफाई नहीं होने से उसमें फंगस जम जाती है। इससे भी कई बार घर में बीमारी पनपने लगती हैं।

5. एसी के कम तापमान में बैठना सिर्फ घुटनों की समस्या ही नहीं देता बल्कि आपके शरीर के सभी जोड़ों में दर्द के साथ-साथ अकड़न पैदा करता है और उनकी कार्यक्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है।

6. अगर आपके ब्लडप्रेशर संबंधित समस्याएं हैं तो आपको एसी से परहेज करना चाहिए। यह लो ब्लडप्रेशर के लिए जिम्मेदार हो सकता है और सांस संबंधी समस्याएं भी पैदा कर सकता है।

7. एसी के इस्तेमाल से मोटापा भी बढ़ सकता है। दरअसल, तापमान कम होने के कारण मनुष्य का शरीर अधिक सक्रिय नहीं हो पाता और शरीर की ऊर्जा का सही उपयोग भी नहीं हो पाता। जिससे मोटापा बढ़ता है।

8. एसी में बैठने से शरीर का तापमान कृत्रिम तरीके से अधिक कम हो जाता है। इससे कोशिकाओं में संकुचन होता है और सभी अंगों में रक्त का संचार बेहतर तरीके से नहीं हो पाता। इससे शरीर के अंगों की क्षमता प्रभावित होती है।

9. एसी का तापमान अधिक कम होने पर मस्तिष्क की कोशिकाएं संकूचित होती हैं। जिससे माइग्रेन, सिर दर्द जैसी बीमारी होने लगीतै हैं। इतना ही नहीं आपको चक्कर आने की समस्या भी हो सकती है।

Published on:
16 May 2018 06:57 pm
Also Read
View All