नोएडा

Driving Licence बनवाने की प्रक्रिया हुई Smart, ऐसे पाए महज 350 रुपये में आसानी के साथ लाइसेंस

गाड़ी चलाने के लिए Driving Licence का होना बेहद जरुरी होता है। घर बैठे RTO की साइट https://parivahan.gov.in/ पर लॉग इन करके ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते है।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2018, 7:14 PM IST
Feature image

नोएडा. गाड़ी चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस का होना बेहद जरुरी होता है। कार, बाइक, ट्रक व ट्रैक्‍टर आदि भारी व हल्के वाहनों को चलाने के लिए आपके पास में ड्राइविंग लाइसेंस (DL) होना चाहिए। मोटर व्‍हीकल एक्ट 1988 की धारा 3(1) के तहत सड़क पर बगैर ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के वाहन चलाना गैरकानूनी है। ड्राइविंग लाइसेंस एक तरफ जहां वाहन चलाने के लिए जरुरी है। वहीं सरकारी और गैर सरकारी कामकाज में एड्रेस और आईडी प्रूफ के तौर पर भी डीएल काम आता है। अभी तक लाइसेंस के लिए लोगों को सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने पड़ते थे।

देश में एक ही परिवार के पास में कई गाड़ियां मौजूद है। लेकिन कई बार लाइसेंस न होने की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। किसी वजह से आपने अपना ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनवाया तो कोई नहींं। फिलहाल बदले नियम के तहत आप आराम के साथ में ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते है। इसके लिए आपको परिवहन विभाग के चक्कर भी काटने नहीं होंगे। सरकारी फीस पर महज 350 रुपये में स्मार्ट लाइसेंस आपकी जेब में पहुंच जाएगा। साथ ही दलालों के चक्कर में अधिक जेब भी आवेदकों को ढीली नहीं करनी पड़ेगी। ड्राइविंग लाइसेंस की तमाम प्रक्रियाओं के लिए आवेदक से दलाल रुपये ऐठते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

घर बैठे ऐसे करें आवेदन

सरकार की तरफ से नई प्रक्रिया शुरू की गई है। नई प्रक्रिया के तहत आप घर बैठे ही Driving Licence बनवा सकते है। आसान प्रक्रिया के तहत आपको लाइसेंस मिल जाएगा। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए शहर के आरटीओ ऑफिस में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आरटीओ की ऑफिसियल साइट https://parivahan.gov.in/ पर लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के बाद आपको ड्राइविंग लाइसेंस सेक्शन पर क्लिक करना होगा। यहां से आसानी के साथ एक फार्म खुलकर आपके सामने आ जाएगा। उसमें खुद की पूरी डिटेंल भरनी होगी।

350 रुपये है फीस

अभी तक RTO Office में जाकर तमाम प्रक्रिया फॉलो आवेदकों को करनी होती थी। दलाल भी डीएल बनवाने के लिए मनमानी रकम वसूल लेते हैं। जल्दी और तमाम प्रक्रिया से बचने के लिए आप आराम के साथ में दलालों के चंगुल में फस जाते है। आपको केवल 350 रुपए की फीस जमा करनी होगी। ऑनलाइन फीस जमा करने के बाद आपके मोबाइल पर एक आएगा। मैसेज में Driving Licence Test देने की डेट और समय बताया जाएगा। उसके बाद में 15 दिन के अंदर लाइसेंस आपके दिए हुए एड्रेस पर पहुंच जाएगा।

Updated on:
20 Nov 2018, 7:14 PM IST
Published on: