
नोएडा। जब वोट बैंक कि राजनीति के लिए हमारे राजनैतिक दल लोगों को दो धड़े में बांटने के लिए आमदा है। ऐसे त्यौहार के अवसर पर सभी धर्मों के लोग जिस प्रकार मिल कर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते वो इन राजनैतिक दलो के मंसूबो को आइना दिखाता नज़र आता है। ऐसा ही कुछ नोएडा शहर में भी दिखाई पड़ रहा है। दरअसल, नोएडा में एक मुस्लिम परिवार कई सालों से ऐसी मिसाल पेश करता आ रहा है। जो एक महीने पहले अपने घर को छोड़ कर नोएडा आ जाता है और रावण-मेघनाथ- कुंभकर्ण के पुतले बनाता है।
अलताफ़ अहमद नामक व्यक्ति नोएडा के सेक्टर 62 में श्रीराम मित्र मण्डल के व्दारा आयोजित रामलीला में दहन के लिए रावण-मेघनाथ- कुंभकर्ण का पुतले बना रहे है। अलताफ़ अहमद कहते हैं कि पुतले बनाने का काम उनका पुश्तैनी है। ये काम हमारे पुरखे करते आ रहे हैं, हम भी बचपन से ही पुतले बनाने काम कर रहे हैं। रावण-मेघनाथ- कुंभकर्ण का पुतले को बनाने में एक महीना लग जाता है।
हम अपने घर छोड़कर एक महीने यहीं टेंट लगाकर रहते हैं। पुतलों को बनाने में बांस, कागज सुतली और पटाखों का इस्तेमाल किया जाता है। यह काम हम चार लोग मिलकर करते हैं। तीन पुतले बनाने के लिए चार लोगों की मेहनत लगती है। इन तीनों पुतलों को बनाने में एक लाख की लागत आ जाती है।