नोएडा

ग्रेटर नोएडा: फूड काउंटर के पास चार्ज हो रही थी स्कूटी, अचानक से बनी आग का गोला, मिनटों में खाक

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज-2 सोसाइटी के पास मार्केट में चार्ज हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक से आग लग गई। थोड़ी देर में स्कूटी जलकर खाक हो गई।

less than 1 minute read
Jun 20, 2024

ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को एक स्कूटी में आग लग गई। आग ने स्कूटी के बगल में रखे एक फूड स्टॉल को भी अपनी चपेट में ले लिया। लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज-2 सोसाइटी के पास मार्केट में चार्ज हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटी में गुरुवार दिन में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

आग लगने के कारण स्कूटी जलकर राख हो गई। स्कूटी के अलावा पास के फूड काउंटर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इस घटना से अफरा- तफरी का माहौल हो गया था।

चार्जिंग के दौरान लगी आग

बताया जा रहा है कि चालक ने फूड काउंटर के पास ही स्कूटी को चार्जिंग में लगाया था। इसी दौरान आग लगने की घटना हुई। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि स्कूटी की बैटरी में लगे चार्जिंग वायर में शॉर्ट सर्किट के कारण घटना हुई है। फिलहाल, मामले की जांच करने की बात कही गई है।

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले

इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। जानकारों की मानें तो सही तरीके से चार्जिंग में नहीं लगाए जाने की वजह से आग लगने की घटनाएं होती हैं। भीषण गर्मी में कई बार बैटरी ओवरहीट हो जाती है और इस कारण भी वाहन में आग लग सकती है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों को सही स्टेशन में ही चार्ज करना चाहिए।

Published on:
20 Jun 2024 06:33 pm
Also Read
View All