20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा में गर्मी बन रही है काल, तीन दिनों में 75 शव पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस

दिल्ली- एनसीआर समेत नोएडा में इस समय गर्मी जानलेवा साबित हो रही है। भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में आने से 3 दिन में 75 शव पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारण बताने की बात कह रहा है।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Anand Shukla

Jun 20, 2024

Weather news

दिल्ली- एनसीआर के साथ- साथ नोएडा में भी गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। दूसरी तरफ नोएडा के पोस्टमार्टम हाउस में तीन दिनों के अंदर 75 शव पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि आम दिनों के अनुपात में यह संख्या तीन गुना है। जानकारी के मुताबिक 18 जून को 28, 19 जून को 25 और 20 जून को 22 बॉडी पोस्टमार्टम के लिए पहुंची। इनमें 10 लावारिस शव बताए गए हैं।

माना जा रहा है कि ज्यादातर सड़कों पर बेघर घूमने वाले लावारिस लोगों के शव हैं। इनकी पहचान करने की पुलिस कोशिश कर रही है।

पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण चलेगा पता

जानकारी के मुताबिक, फिलहाल अभी 20 बॉडी मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखी हुई है, जिनका जल्द पोस्टमार्टम किया जाएगा। डॉक्टरों की संख्या कम होने की वजह से शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो पा रहा है। इसके लिए और डॉक्टरों की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की तरफ से की जा रही है। पोस्टमार्टम होने के बाद मरीजों की मेडिकल हिस्ट्री की पड़ताल की जाएगी, जिससे इनकी मौत के सही कारण का पता चल सके।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हीट स्ट्रोक भी इन मौतों के पीछे एक वजह हो सकती है। इससे इनकार नहीं किया जा सकता। बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट आए कुछ भी कह पाना आधिकारिक रूप से संभव नहीं है।

24 घंटे में 115 मरीज पहुंचे अस्पताल

आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे की बात की जाए तो भीषण गर्मी और तपिश के चलते जिला अस्पताल में 115 मरीज पहुंचे थे। इनमें से करीब 35 मरीज गर्मी से पीड़ित थे। मरीज बेहोशी की हालत में अस्पताल लाए गए। इनके साथ ही डायरिया, उल्टी, तेज बुखार के मरीज भी अस्पताल पहुंचे। इन मरीजों में से एक गंभीर था, जिसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:लाल, नीली, सफेद बत्ती और हूटर के प्रयोग के खिलाफ प्रशासन सख्त, प्रेशर हॉर्न पर इतने हजार का जुर्माना