नोएडा

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बन गया गांजा तस्करी का जरिया! पुलिस के शिकंजे  में चार जालसाज

नोएडा की थाना फेज-2 पुलिस और सीआरटी टीम ने गांजे की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 108 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jun 2025, 7:02 PM IST
noida police arrested ganja smuggler
PC: IANS

नोएडा पुलिस और सीआरटी टीम द्वारा पकड़ा गया यह शातिर गैंग इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में गांजे की खेप छुपाकर ट्रेन से ओडिशा से लेकर आता था। इसके बाद उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करता था।

चार आरोपी पुलिस के शिकंजे में

पुलिस के मुताबिक थाना फेज-2 नोएडा पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से चेकिंग के दौरान बड़ा पार्क निम्मी विहार के सामने, सेक्टर-88 गौतमबुद्धनगर से गांजे की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया। इसके साथ ही चार आरोपियों अब्दुल्ला, सोवान, शाबान हसन और समीर हसन को गिरफ्तार किया है।

इनवर्टर की खाली बॉडी में छिपाते थे गांजा

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि गैंग ओडिशा के रहने वाले एक व्यक्ति से रेलमार्ग के माध्यम से इनवर्टर की खाली बॉडी में छिपाकर गांजा लाता था जिससे किसी को शक न हो। इसके बाद गांजे को एनसीआर में घूम-घूमकर नशे के आदी लोगों को बेचते थे।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी रेलमार्ग और बस के माध्यम से गांजा इनवर्टर की खाली बॉडी में छिपाकर लाते थे। इसके बाद एनसीआर में बिक्री करके पैसे कमाते थे। गैंग गांजा ओडिशा राज्य के रहने वाले आयुष नाम के व्यक्ति से खरीद कर लाते थे। सभी आरोपी जिला मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। गैंग अधिकतर पकड़े जाने के डर से आपस में संपर्क के लिए व्हाट्सएप कॉल का इस्तेमाल करते थे।

सोर्स: IANS

Updated on:
30 Jun 2025, 7:02 PM IST
Published on: