नोएडा

अब इस जिले में बदमाशों पर कहर बनकर टूटेंगे यूपी के ‘एनकाउंटर मैन’

डीजीपी ओपी सिंह ने डॉ अजय पाल शर्मा को एनकाउंटर मैन की उपाधि दी थी।
2 min read
• •
Updated: 18 Mar 2018, 4:15 PM IST
ajaypal sharma

नोएडा। योगी आदित्यानाथ के प्रदेश की कमान संभालने के बाद से ही बदमाशों के खिलाफ सख्ती दिखनी शुरु हो गई। जिसके चलते पुलिस को दी गई छूट से ताबड़तोड़ एनकाउंटर हुए और अब बदमाशों में पुलिस का खौफ साफ नजर आ रहा है। हालांकि प्रदेश में बदमाशों का गढ़ कहे जाने वाले वेस्ट यूपी खासकर गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अभी भी बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। यहां आए दिन कोई न कोई वारदात होती रहती है। जिसके चलते अब योगी सरकार ने जिले में ऐसे एसएसपी की नियुक्ति की है जिन्हें एनकाउंटर मैन के नाम से भी जाना जाता है।

दरअसल, 2011 बैच के आइपीएस ऑफिसर डॉ अजय पाल को गौतमबुद्ध नगर का नया एसएसपी बनाया गया है और यूपी पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह ने ही डॉ अजय पाल को एनकाउंटर मैन की उपाधि दी थी। जानकारों की मानें तो अजय पाल को जिले में भेजने के पीछे शासन की मंशा सुंदर भाटी व अनिल दुजाना गैंग की कमर तोड़ना है। जिससे जिले में उद्योग व व्यापार के लिए एक बेहतर माहौल तैयार किया जा सके। बताया जा रहा है कि जिले में वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों पर नए एसएसपी कहर बनकर टूटेंगे और यहां चल रही गैंग की कमर तोड़ने का काम करेंगे।

गौरतलब है कि लव कुमार के डीआईजी बनने और पिछले दिनों लखनऊ में आयोजित हुई इन्वेस्टर्स मीट के बाद यह संकेत मिलने लगे थे कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में निवेशकों के लिए सुरक्षित व बेहतर माहौल बनाने के लिए जिले में किसी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट आइपीएस अधिकारी को भेजा जाएगा। जिसके बाद अब शनिवार को डॉ अजय पाल शर्मा को पुलिस का नया कप्तान नियुक्त कर दिया गया है।

शामली में रहते हुए अपराधियों पर बने कहर

बता दें कि डॉ अजय पाल शर्मा ने एसपी शामिल रहते हुए जिले के अपराधियों पर कहर बनकर टूट रहे थे। यहां उन्होंने मुकीम काला गैंग को पूरी तरह से खत्म कर दिया। यह वही मुकीम काला गैंग है जो अनिल दुजाना गैंग मिलकर काम कर रहा था। जिसके बाद वह अब अनिल दुजाना व सुंदर भाटी गैंग पर काम करने लगे थे। इस क्रम में शनिवार को शामली पुलिस ने सुंदर भाटी के भाई सहदेव व भतीजा अनिल भाटी को गिरफ्तार किया। इन दोनों की अपराधियों पर पचास हजार रुपये का इनाम था।

Published on: