नोएडा

9 साल में बदली ऊर्जा तस्वीर: PM सूर्य घर योजना से बढ़ी रफ्तार, आम आदमी तक पहुंची सोलर ऊर्जा

उत्तर प्रदेश में पिछले 9 वर्षों में सौर ऊर्जा में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 400 मेगावाट से बढ़कर क्षमता 5000 मेगावाट पार कर गई है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और सौर नीतियों के चलते लाखों घरों तक सोलर ऊर्जा पहुंची है, जिससे सस्ती बिजली, रोजगार और हरित विकास को बढ़ावा मिला है।

2 min read
Mar 23, 2026

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जैसी पहलों ने इस बदलाव को गति देते हुए सौर ऊर्जा को आम लोगों तक पहुंचाया है। साथ ही ग्रीन हाइड्रोजन जैसे उभरते क्षेत्रों में कदम रखते हुए प्रदेश अब ऊर्जा आत्मनिर्भरता और ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के लक्ष्य की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें

रमजान के बाद एक बार फिर दाल मंडी में गरजेगा बुलडोजर, शुरू हुई मुनादी, 18 भवनों को नोटिस

सौर ऊर्जा में यूपी ने भरी लंबी छलांग

वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा का विकास सीमित स्तर पर था। उस समय प्रदेश की कुल स्थापित सौर क्षमता लगभग 400 मेगावाट के आसपास थी। नीतिगत स्पष्टता, निवेश आकर्षण और बड़े प्रोजेक्ट्स की कमी के कारण यह क्षेत्र अपेक्षित गति नहीं पकड़ पा रहा था। रूफटॉप सोलर कार्यक्रम भी शुरुआती चरण में था और आम लोगों में इसके प्रति जागरूकता कम थी। परिणामस्वरूप, स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश की भागीदारी सीमित बनी हुई थी।

वर्ष 2017 के बाद लागू की गई सौर ऊर्जा नीतियों ने प्रदेश की ऊर्जा तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया। उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा नीति-2017 और 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में सौर क्षमता बढ़कर 5000 मेगावाट से अधिक हो गई है।

रूफटॉप सोलर से लाखों घर रोशन

बड़े सोलर पार्क, ग्राउंड-माउंटेड परियोजनाएं और विशेष रूप से रूफटॉप सोलर कार्यक्रम इस बदलाव के प्रमुख आधार बने हैं। प्रदेश में 4 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित हो चुके हैं, जिससे उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने इस क्षेत्र को जन आंदोलन का रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस योजना के तहत आकर्षक सब्सिडी के कारण लाखों उपभोक्ताओं ने अपने घरों की छतों पर सोलर संयंत्र लगाए हैं। इन संयंत्रों से उपभोक्ताओं को हर महीने औसतन 1,500 से 3,000 रुपए तक की बचत हो रही है। साथ ही नेट मीटरिंग के माध्यम से अतिरिक्त बिजली बेचकर आय का अतिरिक्त स्रोत भी मिल रहा है।

22,000 मेगावाट का लक्ष्य

प्रदेश सरकार ने सौर ऊर्जा नीति-2022 के तहत 22,000 मेगावाट सौर क्षमता विकसित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए बड़े सोलर पार्क, अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट्स और सरकारी भवनों के सौरकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही, ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देते हुए ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं पर भी कार्य शुरू किया गया है।

टोरेंट पावर द्वारा गोरखपुर में 0.5 मेगावाट का ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्रोजेक्ट स्थापित किया जा रहा है, जिसकी उत्पादन क्षमता लगभग 9 किलोग्राम प्रति घंटा है। वहीं जीरो फुटप्रिंट इंडस्ट्रीज प्रा लि द्वारा रामपुर में 22.5 किलोग्राम प्रति घंटा क्षमता का ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र स्थापित किया जा रहा है।

सौर ऊर्जा के विस्तार से प्रदेश में कार्बन उत्सर्जन में कमी आई है और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिला है। इसके साथ ही, हजारों युवाओं को सौर इंस्टॉलेशन, संचालन और रखरखाव के क्षेत्र में रोजगार प्राप्त हुआ है। घरेलू स्तर पर सौर ऊर्जा ने जीवनशैली में भी बदलाव लाया है। अब सौर बिजली का उपयोग केवल लाइट और उपकरणों तक सीमित नहीं, बल्कि इंडक्शन कुकटॉप पर खाना बनाने, इलेक्ट्रिक स्कूटर और कार चार्ज करने तक हो रहा है। इससे पेट्रोल-डीजल और गैस पर निर्भरता कम हो रही है। ग्रीन हाइड्रोजन जैसी नई तकनीकों के माध्यम से उत्तर प्रदेश भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रहा है।

Published on:
23 Mar 2026 03:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर