नोएडा

VIDEO: इस बड़े अस्पताल के डॉक्टरों ने दिया महिलाओं को यह तोहफा

अस्पताल में आयोजित किया गया था कार्यक्रम

2 min read
Mar 09, 2018
noida

नोएडा. महिला दिवस पर उद्यमी संगठन की और से महिलाओं को हेल्थ टिप्स देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन नोएडा के कैलाश अस्पताल के सभागार में किया गया। कैलाश अस्पताल के डॉक्टरों महिलाओं को जागरूक करने के लिए हेल्थ टिप्स दिए। इस अवसर पर उपस्थित केन्द्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा की पत्नी उमा शर्मा ने कहा की महिला परिवार की धुरी है। महिला स्वास्थ होती है तो पूरा परिवार खुशहाल रहता है। इस दौरान महिलाओं ने रंगारंग कल्चरल प्रोग्राम का भी आयोजन किया।

नोएडा के सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल के सभागार में महिला उद्यमियों की प्रतिनिधि संस्था महिला उद्यमी संस्थान ने महिला दिवस स्त्री शक्ति पुंज के रूप में मनाई। संस्थान की अध्यक्ष विमला बॉथम ने महिलाओं के उत्थान और महिला दिवस की शुरुआत पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को अमेरिका मेंं महिलाओं ने सबसे पहले अपने प्रति होने वाले शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। खेतीहार महिलाओं ने अपनी सैलरी बढ़ाने की मांग उठाई थी। महिलाओं ने करीब 100 साल पहले आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को डरना नहीं चाहिए। अपनी पहचान अपने नाम से बनाएं।

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा की पत्नी उमा शर्मा ने महिलाओं को स्त्री संबंधी रोगों के बारे में अवगत कराया। डा. श्याम सुंदर ने किडनी से संबंधित रोग निवारण व बचाव के विषय में जानकारी दी। उमा शर्मा ने कहा की अगर महिला स्वास्थ होती है, तभी परिवार खुशहाल रहता है।

इस अवसर पर महिला उद्यमी शोभा धवन को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क के क्लब हाउस में भाजपा महिला मोर्चा ने कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें समाजिक कार्य कर रहीं उíमला श्रीवास्तव, सरोजनी दत्ता, गुंजन, ममता, ज्योति सक्सेना व गायत्री मीना को सम्मानित किया गया। इसमें नृत्य भजन फैशन शो का आयोजन किया।

Updated on:
09 Mar 2018 12:46 pm
Published on:
09 Mar 2018 12:38 pm