नोएडा

इस खबर को पढ़नेे के बाद आप भी आईसक्रीम खाने में बरतेंगे सावधानी

गर्मी में बढ़ने लगी है जूस, लस्सी, छाछ, बेल का शर्बत और आइसक्रीम आदि की डिमांड
2 min read
• •
Updated: 28 Apr 2018, 4:27 PM IST
ice cream

नोएडा। गर्मी अपना रंग दिखाने लगी है। इसके साथ ही जूस, लस्सी, छाछ, बेल का शर्बत और आइसक्रीम आदि की डिमांड भी बढ़ने लगी है। आइसक्रीम के बच्चे भी दीवाने होते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि यह आपकी तबीयत भी बिगाड़ सकती है। इसकी वजह आइसक्रीम के एक्सपायरी डेट का होना बताया जा रहा है। मेरठ में नापतौल विभाग को कई ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की आईसक्रीम खाने से डायरिया तक हो सकता है।

विभाग को मिल रही हैं कई शिकायतें

इस मौसम में आइसक्रीम आपकी सेहत बिगाड़ सकती है। मेरठ के नापतौल विभाग को कई ऐसे शिकायतें मिल रह रही हैं, जिसके अनुसार ब्रांडेड कंपनियों की एक्सपायररी डेट की आइसक्रीम बिक रही हैं। मेरठ में नापतौल इंस्पेक्टर के पद पर तैनात आरके विक्रम का कहना है कि इस तरह की कई शिकायतें मिल रही हैं। यह भी पता चला है कि कई लोकल कंपनियों की आइसक्रीम पर पैकिंग डेट भी प्रिंट नहीं है जबकि कई के एक्सपायरी डेट हाेने की कंप्लेंट मिली है। विभाग ने पुराने स्टॉक को जब्त करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। इसके अलावा ब्रांडेड कंपनियों से लेकर लोकल ब्रांड तक सभी चेक किए जा रहे हैं।

पुराने स्टॉक को निकाल रहे थोक विक्रेता

बताया जा रहा है कि कंपनियां पिछले साल के स्टॉक को निकालने के चक्कर में थोक विक्रेता एक्होसपायरी डेट की आइसक्रीम मार्केट में भेज रहे हैं, जिससे लोगों की सेहत को नुकसान हो सकता है। दरअसल, गर्मियों में आइसक्रीम का नया स्टॉक आना शुरू हो जाता है। ऐसे में थोक विक्रेता पुराने स्टॉक को डिस्काउंट ऑफर के तहत दुकानदारों को दे देते हैं। दुकानदार आइसक्रीम पर लिखी पैकिंग डेट को बर्फ जमकार छुपा देते हैं। इतना हीं नहीं उपभोक्ता भी इस तरफ ध्यान नहीं देते। इसके अलावा ऐसे स्टाॅक का शादी या अन्य समारोह में भी खूब इस्तेमाल होता है।

ग्राहक भी रखें ध्यान

वहीं, इस बारे में गाजियाबाद के डॉक्टर अवनीश कुमार का कहना है कि आइसक्रीम को आर्टिफिशयल फ्लेवर व कलर से तैयार किया जाता है। एक समय बाद यह खराब हो जाती है। एक्सपायरी डेट की आइसक्रीम खाने से फूड पाइजनिंग, पेट खराब, आंतों में इंफेक्शन, डायरिया व पीलिया तक की समस्या हो सकती है। उनका कहना है कि इसके लिए लोगों को भी जागरूक होना पड़ेगा। उन्हें आइसक्रीम लेने से पहले उसकी डेट चेक कर लेनी चाहिए।

Published on: