
नोएडा। अक्षय कुमार Akshay Kumar और रजनीकांत Rajinikanth की टेक्नोलॉजी और साइंस से भरपूर फिल्म पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। लोग रोबोट-2 यानी Robot 2.0 को खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने पहले दिन धमाकेदार शुरुआत की है। हालाकि तमिल में फिल्म को जितनी अच्छी शुरूआत मिली फिल्म के हिंदी वर्जन ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। लेकिन फिर भी वीकेंड पर फिल्म की कमाई के आकड़ें बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
फिल्म हुई लीक- 2.0 Film online leaked
लेकिन फिल्म को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि Movie Robot 2.0 फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। जानकारी के मुताबिकRobot 2.0फिल्म को ऑनलाइन लीक न होने के लिए काफी प्रयास किए गए थे लेकिन फिर भी यह कुछ ही घंटों में लीक हो गई। मीडियो रिपोर्टस के मुताबिक इसे तमिलरॉकर्स 'TamilRockers' ने लीक किया है। फिल्म को ऑनलाइन फुल एचडी प्रिंट Online Full HD Print में लीक कर दिया है।
आपको बता दें कि TamilRockers.com एक पाइरेसी वेबसाइट है। इस वेबसाइट पर कई भाषाओं के पाइरेटेड वर्जन की फिल्मों को लीक किया जाता है। इस वेबसाइट पर बॉलिवुड और हॉलिवुड के अलावा अन्य भाषा की फिल्मों को भी लीक किया जाता है।
फिल्म की कहानी- story of Robot 2.0 in short
फिल्म में कहानी की शुरुआत चेन्नई शहर से होती है जहां अचानक लोगों के हाथों से मोबाइल उड़ने लगते हैं। जिससे लोग खौफ में आ जाते है और कंप्लेन लेकर पुलिस के यहां पहुंचते हैं। साइंटिस्ट वशीकरण (रजनीकांत) को इस आफत को समझते देर नहीं लगती और इस समस्या के निपटारे के लिए वो 'चिट्टी' को वापस बुलाते हैं। खोज-बीन में पता चलता है कि मोबाइल नेटवर्क के बढ़ते रेडिएशन की वजह से पक्षियों की मौत हो रही है, जिसे रोकने के लिए साइंटिस्ट पक्षीराजन (अक्षय कुमार) सरकार तक से भिड़ जाते हैं और जब उनकी कोई नहीं सुनता को वह मोबाइल टॉवर पर आत्महत्या कर लेते हैं। इसके बाद पक्षीराजन की आत्मा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले इंसानों के दुश्मन बन जाते हैं।
वैसे फिल्म करीब दो घंटा और 28 मिनट की रनिंग टाइम के साथ रिलीज़ हुई इस फिल्म को बनाने में 550 करोड़ रूपये का खर्च आया है। ये भारत की सबसे महंगी है।
वीकेंड पर धमाल-
हालाकि नोएडा के जीआईपी मॉल में फिल्म देखने के लिए दर्शकों में काफई उत्साह देखने को मिला। फिल्म देख कर वापस लौटे दर्शकों ने का कहना है कि साइंस से भरपूर फिल्म ने उन्हें खूब इंटरटेन किया। अब देखना होगा की वीकेंड में हाईटेक सीटी में लोगों फिल्म को कितना पसंद करते हैं और नेगिटिव रोल में अक्षय कुमार को कितना पसंद करते हैं।