नोएडा

Coronavirus: 1 व्यक्ति ने किया 13 लोगों को संक्रमित, कंपनी मालिक पर एफआईआर

Highlights -एक ही कंपनी के 13 लोगों में पाया गया कोरोना -कंपनी मालिक पर दर्ज की गई एफआईआर. इंग्लैड से आए ऑडिटर के संपर्क में आए थे सभी  
less than 1 minute read
• •
Mar 29, 2020
1800x1200_coronavirus_1.jpg

नोएडा। गौतम बुद्ध नगर जिले में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में 9 और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि की थी। इनमें से पांच लोग ब्रिटेन से आए ऑडिटर के संपर्क में आए थे। प्रशासन का कहना है कि एक ही व्यक्ति ने 13 लोगों को कोरोना से संक्रमित किया है। जिसके बाद कंपनी मालिक पर जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को जानकारी न देने पर मुकदमा पंजीकृत किया है।

कोरोना वायरस फैलाने के आरोप में फेस-2 कोतवाली में पहली FIR जिला प्रशासन की तरफ से दर्ज कराई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि एक व्यक्ति के संपर्क मेंं आने से ही 13 लोग संक्रमित पाए गए है। कंपनी के 2 अधिकारी विदेश यात्रा पर गए थे। उसके बाद 15-16 मार्च को एक विदेशी ऑडिटर ने कंपनी का दौरा भी किया था। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी गई। जिसके चलते कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

यूपी में बढ़ रहे मरीज

यूपी में तेजी के साथ कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे है। यूपी में 65 केस हो गए। इनमें सबसे ज्यादा संक्रमित 27 मरीज गौतमबुद्धनगर से है। शनिवार को स्थिति को देखते हुए जिम्स प्रबंधन ने तत्काल 10 बेडों की व्यवस्था की है।

किरायेदार से एक माह तक नहीं वसूल सकेंगे किराया

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में मकान मालिक किरायेदार से एक माह का किराया नहीं ले सकेंगे। डीएम बीएन सिंह ने बताया कि अगर लेता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
29 Mar 2020 11:04 am
Published on:
29 Mar 2020 10:48 am