नोएडा

नाेएडा में कपड़े की फ़ैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे

Highlights फैक्ट्री के तीसरे माले पर लगी आग घटना के समय हाे चुकी थी छुट्टी कर्मचारी हाेते ताे हाेती बड़ी दुर्घटना  
less than 1 minute read
Nov 05, 2020
noida-1.jpg
fire

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

नोएडा। सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में स्थित डी-84 सेक्टर 10 में एक कपड़े की फ़ैक्टरी में देर रात अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग की लपटों पर काबू पाया। आग को बुझाने में करीब एक घंटे का समय लगा। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में काेई जानहानि नहीं हुई लेकिन काफी नुकसान फैक्ट्री में हाेना बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट कारण है।

यह दुर्घटना नोएडा के सेक्टर 10 स्थित सनराइज नाम की कपड़ा बनाने की फ़ैक्टरी में हुई। आग बिल्डिंग की तीसरी मंज़िल पर स्थित कपड़े गोदाम में आग लगी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि देर रात फ़ैक्टरी से धुआ निकालना शुरू हुआ और फिर आग की लपटें निकलने लगी थी। अचानक लगी आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

नोएडा के चीफ फायर ऑफिसर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के समय फ़ैक्टरी के अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस कारण हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। उनका कहना है कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह आग शार्ट सर्किट के कारण लगी और फिर कपड़ों के ढेर के कारण तेजी से फैलती चली गई।

Updated on:
05 Nov 2020 04:24 pm
Published on:
05 Nov 2020 04:12 pm