
नोएडा। शहर के सेक्टर 16 स्थित कार मार्केट (Noida Car Market) में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब मोटर पार्टस (Motor Parts) और गाड़ियों के सीट बेचने वाली बंद पड़ी दुकनों में भीषण (Fire in Shop) आग लग गई। देखते-ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया और आग ने दोनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने 2 घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन दुकान में रखा हुआ सारा समान जल कर खाक हो गया था। वही आग लगने का कारण अभी साफ़ नहीं हो पाया है।
तस्वीरों में आप देख सकते हैं। धू-धू कर जल रही ये दोनों नोएडा के सेक्टर 16 स्थित मोटर मार्केट में है। जहां दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। स्थानीय दुकानदारों ने जब आग देखी तो उसे अपने स्तर पर बुझाने का प्रयास किया। जब वह सफल नहीं हुए तो उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाना शुरू कर दिया। लेकिन दुकानों के शटर बंद होने और दुकान के मालिको के मौके पर नहीं होने के कारण शटर को तोड़ना पड़ा।
भारी मशक्कत के बाद आग पर आग को 2 घंटे में काबू पाया जा सका। इस आग किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन दुकान में रखा लाखों का सामान जल कर राख हो गया आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अचानक से इस कार रिपेयरिंग करने वाले की दुकान में आग लगने के बाद आस-पास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।