नोएडा

प्ले-स्कूल में लगी आग, महिला समेत चार को रेस्क्यू करके निकाला, एक की हालत गंभीर

सेक्टर 50 स्थित प्ले स्कूल की बिल्डिंग में आग लग गई। कोरोना की वजह से स्कूल की छुट्टी थी जिससे बड़ा हादसा टल गया लेकिन वहां मौजूद स्टाफ ऊपरी मंजिल फर फंस गया। इन्हे किसी तरह बाहर निकाला गया। इस दौरान एक स्टाफ झुलस गया जिसे अस्पताल भर्ती कराया गया है।
2 min read
• •
Jul 08, 2021
noida_fire.jpg
fire in noida

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

नोएडा ( Noida ) सेक्टर-50 में स्थित एक प्ले-स्कूल ( play school ) में आग लग गयी। स्कूल कोरोना महामारी के कारण कारण बंद था लेकिन इसमें चार लोग मौजूद थे। ये सभी चार लोग आग लागने से स्कूल की ऊपरी मंजिल पर फंस गए चिल्लाने लगे। इससे हड़कंप मच गया। दमकलकर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद स्कूल की इमारत में में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाल लिया लेकिन इनमें से एक गंभीर रूप से झुलस गया जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह आग सेक्टर 50 स्थित नॉडी प्ले स्कूल चौथी मंजिल पर लगी थी। जिस समय आग लगी स्कूल की बिल्डिंग में कुछ स्टाफ मौजूद था। अचाानक चौथे माले से धुंआ उठने लगा। यह देखकर लोग इकट्ठा हाे गए। पता चला कि जिस मंजिल पर आग लगी है वहां गार्ड समेत कुल चार लोग फंसे हुए हैं। ये सभी लोग खुद को बचाए जाने की गुहार लगाने लगे। तुरंत घटना की सूचना दमकलकर्मियों ( firefighters ) को दी गई। इसके कुछ ही देर बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्कूल की इमारत में में फंसे चार लोगों को बाहर निकाल लिया।

सीएफओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। जिसमें एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। महिला समेत तीन की स्क्रीनिंग की गई है। माना जा रहा है कि भीषण गर्मी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है. आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है, जांच की जा रही है.कोरोना संक्रमण की वजह से स्कूल बंद चल रहा था जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

Updated on:
08 Jul 2021 08:53 am
Published on:
08 Jul 2021 08:48 am