नोएडा

Noida में एक साथ कोरोना वायरस के 5  नए केस आए सामने, यूपी में सबसे अधिक  23 पर पहुंची मरीजों की संख्या

Highlights - गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस पॉजिटिव की संख्या बढ़कर पहुंची 23 पर - नोएडा में शनिवार को तीन कोरोना पाॅजिटिव मिले - ग्रेटर नोएडा के अच्छेजा गांव में भी मिले दो मरीज
2 min read
• •
Mar 28, 2020
coronavirus-infected.jpg

नोएडा. गौतम बुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित पांच नए पॉजिटिव रोगी पाए जाने के बाद से रोगियों संख्या बढ़कर 23 हो गई है। बता दें कि आज यानी शनिवार को कोरोना वायरस का के 3 मरीज नोएडा से, जबकि दो ग्रेटर नोएडा से मिले है। सैंपल पॉजिटिव आने बाद सभी को इलाज के लिए जिम्स अस्पताल ग्रेटर नोएडा में भर्ती कराया गया है। जिस–जिस सेक्टर और इलाकों से मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं उन सभी इलाकों को सील करते हुए वहां सैनिटाइजिंग का कार्य स्वास्थ्य विभाग कर रहा है।

दरअसल, नोएडा के सबसे पॉश माने जाने वाले सेक्टर-44 के एक घर में रहने वाले व्यक्ति का कोरोना वायरस टेस्ट पॉज़िटिव आने के बाद सेक्टर को सील कर स्वास्थ्य विभाग यहां से सैनिटाइजिंग का काम कर रहा है। वहीं, दूसरा मामला नोएडा के ही सेक्टर-37 का है। यहां भी एक व्यक्ति का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा नोएडा की सेक्टर-128 जेपी विश टाउन ग्रुप हाउसिंग में भी कोरोना वायरस से पीड़ित एक व्यक्ति का पता चला है। इन सभी जगहों को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है और यहां सैनिटाइजिंग का काम किया जा रहा है।

वहीं, ग्रेटर नोएडा से पहली बार गांव से कोई मामला कोरोना वायरस का पॉजिटिव पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के अच्छेजा गांव में बने महक रीजेंसी से 2 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनको इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के जींस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन ने गांव को सील करते हुए सैनिटाइजिंग का काम शुरू कर दिया है और आसपास के लोगों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।

Published on:
28 Mar 2020 03:56 pm