नोएडा

4 दास्तों ने अपने एक दोस्त को शराब पिलाकर कर दिया बेसुध, फिर पत्नी के साथ किया गैंगरेप

पीड़िता की गुहार के बाद भी पुलिस ने तीन दिनों तक नहीं लिखी एफआईआर
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2018, 4:30 PM IST
friendship
4 दास्तों ने अपने एक दोस्त को शराब पिलाकर कर दिया बेसुध, फिर पत्नी के साथ किया गैंगरेप

नोएडा. दोस्ती एक ऐसा रिश्ता होता है, जिस में दोस्त अगर अच्छा इंसान हो तो भाइयों की कमी भी नहीं खलती है। वहीं, जब दोस्त दगाबाज हो तो इंसान अपनी दौलत, इज्जत और जान सब को खतरे में डाल देता है। ऐसा ही कुछ हुआ ग्रेटर नोएडा के प्यावली गांव में रहने वाले एक शख्स के साथ। उसने अपने चार दोस्तों को अपने घर लेकर आया, लेकिन उन दोस्तों ने उसके घर पर जो कुछ किया, उसने न सिर्फ दोस्ती बल्कि, मानवता को भी शर्मसार कर दिया है।


ग्रेटर नोएडा के प्यावली गांव में एक महिला ने आरोप लगाया है की उसके पति के चार दोस्तों ने पहले उसके पति को शराब पिलाकर बेसुध कर दिया। इसके बाद बारी-बारी से उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद चारों आरोपित शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर घर से चले गए। पीड़िता ने बताया कि 7 जुलाई की रात वह अपने घर पर थी। लगभग 11 बजे उसके पति 4 दोस्तों के साथ घर आएं। सभी शराब के नशे में थे। घर में भी चारों दोस्तों ने उसके पति को शराब पिलाई। उसके बेसुध होने के बाद चारों ने हथियार के बल पर पीड़िता से दुष्कर्म किया। इसके बाद चारों आरोपित शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर घर से चले गए। जब पीड़िता ने अपने साथ हुए दुराचार की शिकायत करने एनटीपीसी पुलिस चौकी पहुंची। आरोप है कि मामले को फर्जी बताकर पुलिसकर्मियों ने उसे भगा दिया। इसके बाद पीड़िता जारचा थाने पहुंची। वहां भी थाना प्रभारी न होने की बात कहकर उसे वापस कर दिया गया। घटना के तीन दिन पीड़ित महिला चौकी और थाने का चक्कर काटी रही, जब उसकी रिपोर्ट दर्ज़ नहीं हुई, तब सीओ दादरी निशांक शर्मा से मिली और मामले की शिकायत की। सीओ ने महिला की तहरीर पर जारचा थाना पुलिस को तत्काल जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

पुलिस पर भी उठे सवाल

भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिला सुरक्षा को सबसे ज्यादा तब्बजों देने का वादा किया गया था। सरकार बनने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ इस मामले में गंभीर भी नज़र आए। इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एन्टी रोमियो स्कावॉड का गठन किया गया। लेकिन अब सब वादे और दावे काफ़ूर हो चुके हैं। हालात ये है कि महिलाओं की सुरक्षा तो दूर, शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा के प्यावली गांव से सामने आया है। यहां एक महिला अपने साथ हुए गैंगरेप की शिकायत दर्ज़ कराने के लिए तीन दिन तक चौकी और थाने का चक्कर काटती रही, लेकिन उसकी रिपोर्ट तक दर्ज़ नहीं हुई। जब वह पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत ले कर मिली, तब जाकर सीओ दादरी ने जारचा पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पीड़िता का कहना है कि तीन माह पहले भी आरोपितों ने उससे अभद्रता की थी। तब भी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी, जिसके कारण आरोपियो का हौसला बढ़ गया और उसके पति को शराब पिलाकर बेसुध कर दिया। इसके बाद हथियारों के बल पर डरा धमका उसके साथ रेप कर डाला।

Published on: