नोएडा

Lockdown: सब्जी और फल की रेट लिस्ट हुई जारी, इससे अधिक दाम पर नहीं बेच सकते दुकानदार

Highlights: -गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला मंडी सचिव ने रेट लिस्ट जारी की है -लिस्ट के रेट पर ही दुकानदार फल व सब्जी बेच सकेंगे -अधिक दाम पर बेचने पर संबंधित दुकानदार की शिकायत प्रशसान से की जा सकती है
less than 1 minute read
• •
Mar 28, 2020
2019_8image_12_27_593382000vegetables1.jpg
Napa fixed prices of vegetables, put banners on rate list

नोएडा। लॉकडाउन के चलते लोगों को अपने-अपने घरों में रहने की सलाह प्रशासन द्वारा दी गई है। वहीं सरकार ने सिर्फ राशन, फल, सब्जी, दूध व दवा की दुकानों को ही खोलने की अनुमति दी है। इस सबके बीच लोगों की लगातार शिकायतें प्रशासन को प्राप्त हो रही थी कि दुकानदार लॉकडाउन की एवज में अधिक दाम पर सब्जी व फल बेच रहे हैं। जिसके चलते प्रशासन द्वारा फल व सब्जी के रेट जारी किए गए हैं।

दरअसल, गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला मंडी सचिव ने रेट लिस्ट जारी की है। जिसके हिसाब से ही दुकानदार फल व सब्जी बेच सकेंगे। वहीं इससे अधिक दाम पर बेचने पर संबंधित दुकानदार की शिकायत प्रशसान से की जा सकती है। जिसके बाद उस दुकानदार पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई प्रशासन द्वारा की जाएगी।

ये हैं सब्जी के रेट (रुपये प्रति किलो)

आलू- 30

प्याज- 35

टमाटर- 30

खीरा- 30

लौकी- 30

कद्दू- 30

गोभी- 30

ये हैं फलों के रेट (रुपये प्रति किलो)

सन्तरा- 60

सेब- 100

केला- 60 रुपये प्रति दर्जन

अंगूर- 100

Updated on:
28 Mar 2020 08:38 pm
Published on:
28 Mar 2020 08:36 pm