- गाैतमबुद्धनगर में भाजपा की बड़ी जीत - 3,36,922 वाेट से जीती भाजपा - गठबंधन और कांग्रेस काे दिखाया आईना
नाेएडा। गाैतमबुद्धनगर सीट पर भाजपा ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। यहां भाजपा के सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरे डॉक्टर महेश शर्मा ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सतबीर नागर काे तगड़ी मात दी है। यहां बीजेपी 3,36,922 से जीती है। इंडियन नेशनल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह यहां तीसरे स्थान पर रहे।
दरअसल नाेएडा सीट काे मायावती का गढ़ माना जाता है। इसलिए यहां भाजपा और गठबंधन के बीच तगड़ी टक्कर मानी जा रही थी। देर शाम तक यहां नतीजें घाेषित नहीं हाे पाए। रात में आए नतीजाें ने साफ कर दिया एक बार फिर जनता ने गाैतमबुद्धनगर (नाेएडा) में भाजपा काे ही चुना है। यहां हारजीत का अंतर इतना अधिक है कि बसपा और कांग्रेस काे भाजपा ने एक तरह से आईना दिखाने का काम किया है।
जानिए किसकाें मिले कितने वाेट
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा काे 8 लाख 30 हजार 812 वाेट मिले।
बसपा प्रत्याशी सतबीर नागर काे यहां 4 लाख 93 हजार 890 वाेट मिले।
इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी डॉक्टर अरुण कुमार सिंह काे महज 42 हजार 77 वाेट ही मिल पाए।
लाेकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी जगदीप सिंह काे महज 2 हजार 725 वाेट ही मिल सके।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से जितेंद्र सिंह काे 1 हजार 862 वाेट ही मिल सके।
आपकी अपनी पार्टी के प्रत्याशी दयाराम काे महज 545 वाेट ही मिले।
सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रघुवेंद्र कुमार काे महज 631 वाेट ही मिल सके।
राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी से प्रत्याशी रामपाल काे महज 1 हजार 294 वाेट ही मिले।
राष्ट्रीय भारतीय जन-जन पार्टी के प्रत्याशी विनाेद कुमार नागर काे 1 हजार 366 वाेट ही मिले।
ऑल इंडियन राजीव कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी विनाेद शर्मा काे महज 1 हजार 282 वाेट ही मिले।
राष्ट्रीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शेर सिंह उपाध्याय काे 1 हजार 264 वाेट मिले।
निर्दलीय प्रत्याशी अशाेक कुमार 3 हजार 939 वाेट मिले।
निर्दलीय प्रत्याशी राेदाश गुप्ता 2 हजार 894 वाेट मिले।
नाेटा काे पड़े कुल 8 हजार 371 वाेट मिले। इस तरह नाेटा ने अपनी अच्छी जगह बनाई है।