नोएडा

10 दिन में तेरह एनकाउंटर से थर्राया यूपी का यह शहर, डेढ़ दर्जन बदमाशों की पुलिस ने कर दी हालत पतली

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से मुशीर उर्फ मुत्ता घायल, दो दर्जन मुकदमो में वांटेड था  
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2018, 4:04 PM IST
noida
10 दिन में तेरह एनकाउंटर से थर्राया यूपी का यह शहर, ढेड दर्जन बदमाशों को पुलिस ने कर दी हालत पतली

नोएडा. एनकाउंटर मैन के नाम से मशहूर गौतमबुद्धनगर के एसएसपी अमरपाल शर्मा ने एक बार फिर अक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। जिले में एक के बाद एक लगातार हो रहे एनकाउंटर को देखते हुए ऐसा अलगता है कि पुलिस ने बढ़ते अपराध को रोकने के लिए एनकाउंटर को मूल मंत्र बना लिया है। हालात ये है कि पिछले दस दिन से यहां लगातार एनकाउंटर हो रहे हैं। दस दिन में हुए तेरह एंकाउंटर में पुलिस ने ढेड दर्जन के करीब बदमाशों को या तो घायल कर दिया या फिर गिरफ्तार लिया। इसी कड़ी में शुक्रवार को भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हुए तेहरा मुठभेड़ से गौतमबुद्धनगर जिला थर्रा उठा। ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के साथ हुए मुठभेड़ के बाद नोएडा के सैक्टर 8 में भी पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान एक बदमाश गोली लागने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में सफल हो गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से एक मोटर साईकिल समेत एक अवैध असलाहा भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार बदमाश को दिल्ली का पेशेवर अपराधी बताया जा रहा है, पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ दर्जनों लूट के मुकदमे दर्ज हैं। थाना कासना पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार को ही हुई एक और मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश गोली लगाने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी पुलिस चकमा देकर फरार होने में करने में सफल हो गया। पुलिस की गोली से घायल बदमाश को नोएडा के जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पकड़े गए बदमाश पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं और बदमाश के पास से एक मोटरसाइकिल व तमंचा बरामद हुआ है। शातिर बदमाश की पहचान गाजियाबाद लोनी के रहने वाले मुस्तकीम के रूप में हुई।

एंकाउंटर के बाद घटना स्थल पर पहुंचे एसएसपी ने बताया कि पुलिस को बदमाशों के मूवमेंट का इनपुट मिला था, जिसके आधार पर पुलिस वाहनों की चेयकिंग का अभियान चलाया जा रहा था। तभी बाइक पर सवार दो संदिग्ध लोग आते दिखाई दिए। जब पुलिस ने उसे रोकना चाहा तो बदमाशों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर गया। जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में सफल हो गया। बदमाश की पहचान मुशीर उर्फ मुत्ता के रूप में हुई, जो दिल्ली के थाना नन्द नगरी का रहने वाला है। उसपर 20 मुकदमे दर्ज हैं। नोएडा में हुई एक लूट में भी वह वांछित चल रहा था। उसके पास से बाइक, आसलहा और लूट का माल भी मिला है। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके साथी को पुलिस तलाश रही है।

Published on: