नोएडा

छत पर टहल रही थी युवती, तभी आए तीन युवक और तोड़ दिए दांत, जानिए क्यों

Highlights: -युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी -मामला थाना सेक्टर-24 क्षेत्र का है -जहां रहने वाली एक युवती ने तीन युवकों पर मारपीट कर दांत तोड़ने का आरोप लगाया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Oct 2019, 3:48 PM IST
teeth.jpg

नोएडा। शहर में एक युवती शाम के समय छत पर टहल रही थी। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि तीन युवकों ने उसका दांत तोड़ दिया। जिससे साथ वाले दातों में भी चोट आई है। वहीं युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को शिकायत देकर तीन युवकों पर मारपीट कर दांत तोड़ने का आरोप लगाया है।

शिकायत के अनुसार युवती का कहना है कि वह शनिवार रात करीब 9 बजे अपने घर की छत पर टहल रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक आया और अभद्र कमेंट करने लगा। जिसका युवती ने विरोध किया तो उस समय वह वहां चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद वह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ वहां आया और उसके घर वालों के साथ मारपीट करने लगा।

इसका युवती ने विरोध किया तो उससे भी मारपीट की गई। जिसमें उसका एक दांत टूट गया। इतना ही नहीं, दांत टूटने से उसके स्वजनों को भी चोटें आई हैं। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में थाना सेक्टर-24 इंस्पेक्टर का कहना है कि युवती द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपित फिलहाल फरार हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Updated on:
29 Oct 2019, 3:48 PM IST
Published on: