फिजिकल सिक्योरिटी कंपनी गुनेबो ने कोच्चि में 'स्टीलएज' ब्रांड के तहत नए सुरक्षा समाधान लॉन्च किए। इनमें हाई-टेक स्लाइडिंग वॉल्ट डोर, मॉड्यूलर सेफ और फिंगरप्रिंट लॉक शामिल हैं। मेक-इन-इंडिया के तहत निर्मित ये उत्पाद ज्वेलरी और वित्तीय क्षेत्रों को उन्नत सुरक्षा प्रदान करेंगे।
फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस से जुड़ी कंपनी गुनेबो ने कोच्चि में आयोजित अपने वार्षिक चैनल पार्टनर सम्मेलन के दौरान स्टीलएज ब्रांड के तहत कई नए सिक्योरिटी प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। कार्यक्रम में गुनेबो एशिया के वाइस प्रेसिडेंट सब्यसाची सेनगुप्ता और गुनेबो सेफ स्टोरेज इंडिया की लीडरशिप टीम मौजूद रही।
इस दौरान कंपनी ने DynaSlide Vault Door, DynaShield Modular Safe और हाई-सिक्योरिटी इलेक्ट्रॉनिक लॉक जैसे प्रोडक्ट्स पेश किए। DynaSlide को EN-सर्टिफाइड स्लाइडिंग वॉल्ट डोर के रूप में पेश किया गया है, जिसमें बर्गलरी रेसिस्टेंस के साथ कम जगह में उपयोग की सुविधा दी गई है। इसे खासतौर पर ज्वेलरी दुकानों और कमर्शियल प्रतिष्ठानों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
DynaShield Modular Safe एक कॉम्पैक्ट सेफ है, जिसमें BIS-सर्टिफाइड बर्गलरी रेसिस्टेंस पैनल लगाए गए हैं। इसे साइट पर असेंबल किया जा सकता है, जिससे उपयोगकर्ता अपनी जरूरत के अनुसार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह प्रोडक्ट वित्तीय संस्थानों और अन्य व्यवसायों के लिए तैयार किया गया है।
इलेक्ट्रॉनिक लॉक श्रेणी में कंपनी ने FortiSec Pro नाम का फिंगरप्रिंट आधारित इलेक्ट्रॉनिक लॉक भी पेश किया। इसमें ड्यूल यूजर ऑथेंटिकेशन, ड्यूरस अलार्म और ऑडिट ट्रेसबिलिटी जैसे फीचर्स शामिल हैं।
इसके अलावा Hallmark Safes रेंज में नए SKU भी जोड़े गए हैं, जिससे ज्वेलरी सेक्टर के लिए अलग-अलग आकार के विकल्प उपलब्ध होंगे। वहीं छोटे सिक्योरिटी स्टोरेज यूनिट की श्रेणी में Gladius और Ignis रेंज भी पेश की गई है, जो बर्गलरी और फायर से सुरक्षा देने के लिए तैयार की गई हैं।
इस मौके पर सब्यसाची सेनगुप्ता ने कहा कि ये प्रोडक्ट्स अलग-अलग सेक्टर्स की बदलती सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन प्रोडक्ट्स को भारत में डिजाइन और विकसित किया गया है और इनका निर्माण गुजरात के हलोल स्थित कंपनी के प्लांट में किया जाता है।