नोएडा

Weather Update Heavy Rain Alert UP: अगले 3 दिन लगातार तेज आंधी-तूफान के साथ जमकर होगी बारिश! अलर्ट जारी

Weather Update Heavy Rain Alert: अगले 3 दिनों तक लगातार तेज आंधी-तूफान के साथ जमकर बारिश हो सकती है। जानिए, मौसम विभाग ने कहां बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है?

2 min read
Apr 02, 2026
भारी बारिश का अलर्ट। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Weather Update Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर अगले तीन दिनों तक जमकर बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें

हैवान बाप ने बेटी को कर डाला गर्भवती! मां काम से बाहर जाती फिर करता था रेप

UP Weather News: यूपी में अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के अलगीढ़ और आस-पास के इलाकों में 24 घंटे के अंदर मौसम के कई रूप देखने को मिले। आंधी, बरसात और ओलावृष्टि के बाद बुधवार को दिन सूरज के तेवर चढ़े रहे। जिसके कारण अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। मौसम विभाग की माने तो गुरुवार को आसमान साफ रहने के बाद 3 से 5 अप्रैल तक आंधी, तूफान, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

Weather Update: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग की माने तो NCR में भी मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 4 अप्रैल को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे NCR में तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान आने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। इस वजह से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Weather Forecast: गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, 3 अप्रैल को तापमान अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, 4 अप्रैल को भी अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है, लेकिन इस दिन दोपहर और शाम के समय तेज आंधी, बिजली कड़कने और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, 5 अप्रैल को भी मौसम का यही मिजाज बना रहेगा, जहां तापमान 33/18 डिग्री के आसपास रहेगा और गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। 6 अप्रैल को भी तापमान में और गिरावट (33/17 डिग्री) दर्ज की जा सकती है।

Weather Report: वायु गुणवत्ता पर भी असर

मौसम में इस बदलाव का असर वायु गुणवत्ता पर भी देखने को मिला है। दिल्ली और नोएडा के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) मध्यम से खराब श्रेणी में बना हुआ है, जो पहले की तुलना में राहत देने वाला है। उदाहरण के तौर पर नोएडा सेक्टर-62 में AQI 129, सेक्टर-125 में 161, सेक्टर-1 में 182 और सेक्टर-116 में 177 दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली के कई इलाकों में AQI 123 से 249 के बीच रिकॉर्ड किया गया, जिसमें आनंद विहार 230 और चांदनी चौक 249 के साथ खराब श्रेणी में रहे।

Latest Weather Report: नॉलेज पार्क-3 में AQI 199

हालांकि, ग्रेटर नोएडा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यहां नॉलेज पार्क-3 में AQI 199 दर्ज किया गया, जबकि नॉलेज पार्क-5 में AQI 328 पहुंच गया, जो रेड जोन में आता है और स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाली बारिश से वायु गुणवत्ता में और सुधार हो सकता है, लेकिन फिलहाल लोगों को खराब AQI वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को तेज आंधी और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें

आपत्तिजनक हालत में मिले 4 लड़के और 5 लड़कियां! ‘चोटी वाला ढाबा’ पर जिस्मफरोशी का पर्दाफाश

Also Read
View All

अगली खबर