नोएडा

यूपी का ये हाईटेक शहर एक दिन की बारिश में ही हुआ लबालब, सड़कों पर दिखा ऐसा नजारा

झमाझम बारिश से थमे वाहनों के पहिए
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2018, 6:06 PM IST
Road Jaam
यूपी का ये हाईटेक शहर एक दिन की बारिश में ही हुआ लबालब, सड़कों पर दिखा ऐसा नजारा

नोएडा. उत्तर प्रदेश के आधुनिक शहरों में से एक नोएडा में सुबह से हो रही झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी हैं। लेकिन, लगातार हो रही झमाझम बारिश से सड़कों पर जगह-जगह जलभराव ने लोगों को भारी मुश्किल में डाल दिया है। नोएडा में बारिश की वजह से लगे भीषण जाम की वजह से लोग जगह जगह जाम फंसे रहे। लोग परेशान हैं, लेकिन ट्रैफिक पुलिस नदारत रही। ट्रैफिक पुलिस के नहीं होने की वजह से लोगों को और भी ज्यादा समस्या का सामना करना ड़ा।

नोएडा फिल्म सिटी से महामाया पुल और एक्सप्रेस-वे पर जगह–जगह जाम लग गया। हालांकि, शहर में अब भी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला बदबस्तूर जारी है। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि जाम की क्या स्थित है। ऑफिस जाने के लिए निकले लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। लेकिन इनकी सुनने वाला कोई नहीं दिखा। यह सब तब हो रहा है, जब नोएडा को उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी बनाने की योजना है। यहां देश और दुनिया बड़ी-बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियां अपने दफ्तर और फैक्ट्री लगा रही है। अगर ऐसे ही हालात रहे तो शहर में आर्थिक गतिविधियों को भारी नुकसान पहुंच सकता है।

नोएडा के सेक्टर 100 से एक्सप्रेस-वे तक भीषणजाम
सेक्टर 18, सेक्टर 12 , सेक्टर 71, सेक्टर 32 और एक्सप्रेस-वे समेत कई जगह बारिश की वजह से जाम लग गया। ऐसे में जाम को खुलवाने का काम जिस ट्रैफिक पुलिस का होता है, वह भी नदारद रहा। कार से चलने वालों को जहां वाटर लॉगिंक के कारण भारी दिक्कतों का सामना पड़ा। वहीं, दो पहिया वालों के लिए भी यह वाटर लॉगिंक परेशानी का सबब साबित हुआ।

Published on: