28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रेटर नोएडा हादसा: इन जगहों पर गिराई जाएंगी 21 बिल्डिंग

ग्रेनो अथॉरिटी ने शाहबेरी समेत 21 बिल्डिंगों को गिराने का नोटिस जारी कर दिए है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 23 Jul 2018, 5:00 PM IST

buiding

ग्रेटर नोएडा हादसा: इन जगहों पर गिराई जाएंगी 21 बिल्डिंग, कहीं आपका तो यहां घर नहीं

ग्रेटर नोएडा. ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी गांव में 2 बिल्डिंग जमींदोज होने के बाद में गाजियाबाद में भी एक बिल्डिंग धराशाई हो गई। गाजियाबाद में भी बिल्डिंग गिरने से 2 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि शाहबेरी में हुई घटना में 9 की जान चली गई। ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी इलाके में दो इमारत के जमींदोज होने से 9 लोगों की मौत हो गई थी। इन हादसों के बाद में जिला प्रशासन और अथॉरिटी अधिकारियों ने अवैध निर्माण को लेकर कड़े रुख अपनाया है। ग्रेनो अथॉरिटी ने शाहबेरी समेत 21 बिल्डिंगों को गिराने का नोटिस जारी कर दिए है। ये बिल्डिंग सप्ताह में गिराने के निर्देश दिए गए है। वहीं साफ शब्दो में कहा है कि अगर बिल्डर बिल्डिंग नहीं गिराता है तो उनसे अथॉरिटी गिराने का खर्च भी वसूलेगी।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद बिल्डिंग हादसाः गिरने से कर्इ घंटे पहले इस शख्स ने कर दी थी घोषणा

शाहबेरी में एक इमारत में दरार आ गई और वह तरफ झुक गई है। सूचना मिलते ही थाना बिसरख मौके पर पहुँच गई और हादसे की आशंका के चलते इमारत को खाली करा दिया गया। यहां रह रहे मजदूरों के एक परिवार को बाहर निकाल दिया गया है। इमारत को सील कर दिया गया है। इसके अलावा इस बिल्डिंग के आस-पास रह रहे 36 परिवारों को एक दिन के लिए दूसरे जगह शिफ्ट किया गया। अधिकारियों का कहना है की प्राधिकरण की टेक्निकल टीम बिल्डिंग का मुआयना करने के बाद घोषित करेंगी। उसके बाद ही किसी को रहने दिया जाएगा। दरअसल में यह बिल्डिंग झुकने की वजह से कभी भी गिर सकती है। पिलर से लेंटर हट गया है।

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के डीजीएम प्रोजेक्ट एके अरोड़ा की माने तो 21 बिल्डरों को नोटिस जारी किया गया है। अवैध निर्माण करने वाले बिल्डरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अथॉरिटी अधिसूचित एरिया में बगैर परमिशन के निर्माण अवैध माना जाएगा। शाहबेरी और गाजियाबाद में अवैध निर्माण की जांच कर रहे अधिकारियों की माने तो घटिया मटेरियल की वजह से बहुमंजिला धराशाई हुई है। अभी पूरे मामले की जांच में जांच एजेंसियां जुटी है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के वरिष्ठ प्रबंधक डोरी लाल वर्मा के नेतृत्व में प्राधिकरण टीम शाहबेरी गांव पहुंची थी। टीम ने मैप के आधार पर पूरे गांव का निरीक्षण किया। टीम ने गांव में बनी जेपी हाइट्स बिल्डिंग का भी गहनता से निरीक्षण किया। जांच में टीम ने पाया कि बिल्डिंग के पिलर कमजोर थे। जिसकी वजह से पिलर कुछ माह से हट रहा था। उसे छिपाने के लिए बिल्डर ने पिलर के चारों तरफ लोहे की मोटी चादर लगा दी थी।

यह भी पढ़ें: शाहबेरी में झुकने के बाद पुलिस ने इस तरह खाली कराई बिल्डिंग, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग