नोएडा

इजराइली दूतावास के पास बम ब्लास्ट के बाद नोएडा में हाई-अलर्ट

नाेएडा में सभी सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग की जा रही है। यूपी और दिल्ली से आने वाले सभी वाहनाें की चेकिंग की जा रही है। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी जा रही है।

less than 1 minute read
Jan 30, 2021
नाेएडा में वाहनाें पर नजर रखती पुलिस

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

नाेएडा. राजधानी दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास बम धमाके के बाद गौतमबुद्ध नगर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस की बाजार, सार्वजनिक स्थान और मॉल-होटल के अलावा बार्डर पर भी विशेष नजर है। वाहनों की जांच भी की जा रही है। जगह जगह सड़को पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बाइक, कार, बस को रोककर बड़े ही सतर्कता से चेकिंग की जा रही है।

नोएडा के हर बॉर्डर, मॉल, पॉश इलाके और सड़कों पर पुलिस चेकिंग कर रही है। मॉल और बॉर्डर पर एंटी बम स्क्वाइड, स्थानीय पुलिस और एलआईयू टीम ने भाग लेकर सतर्कता से चैकिंग कर रही है। जीआइपी, बॉटेनिकल और सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन सहित कई स्थानों पर टीमें सघन चेकिंग कर रही हैं।

नोएडा से दिल्ली में प्रवेश के कई रास्ते हैं। इन रास्तों पर सघन चेकिंग की जा रही है। चिल्ला, डीएनडी, कालिंदी कुंज और दिल्ली-कोंडली मार्ग पर सीमाओं पर भी चेकिंग की जा रही है। कई स्थानों पर बॉर्डर को सील करके सभी वाहनों व पैदल जाने वाले संदिग्धों की जांच की जा रही है। इसके अलावा रेंडम चेकिंग भी की जा रही है।

दिल्ली से सटे होने के कारण नोएडा में असामाजिक तत्वों के प्रवेश करने का खतरा रहता है। पिछले सप्ताह कैलाश अस्पताल में बम की अफ़वाह फैली थी। सेक्टर-63 स्थित अस्पताल के पास रोड पर ही एक बम जैसी डिवाइस मिली थी। दोनों घटनाओं के बाद नोएडा में सुरक्षा बढ़ाना लाज़मी है।

Published on:
30 Jan 2021 07:58 pm
Also Read
View All