नोएडा

आधी रात सड़क पर इस हाल में आर्इ हार्इ प्रोफाइल युवती साथी भी छोड़कर हुए फरार

पब्लिक आैर पुलिस के साथ किया एेसा काम तो भार्इ को बुलाया
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2018, 3:13 PM IST
DEMO PIC
आधी रात सड़क पर इस हाल में आर्इ हार्इ प्रोफाइल युवती साथी भी छोड़कर हुए फरार

नोएडा।हार्इटेक सिटी के सेक्टर-18 में लोग तब दंग रह गये। जब आधी रात में एक हार्इप्राेफाइल युवती सड़क पर पहुंच गर्इ।युवती की हालत देख उसके साथी भी उसे छोड़कर फरार हो गये।वहीं जब लोग उसके पास पहुंचे तो युवती ने उन्हें भी जमकर फटकार लगा दी।जिसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने युवती को नशे में धुत पाकर सड़क से किनारे करने का प्रयास किया। लेकिन उसके न मानने पर परिजनों को बुलाकर सौंपा गया। साथ ही हिदायत दी गर्इ।

दोस्तों के साथ पहुंची थी युवती

पुलिस के मुताबिक इंदिरापुरम निवासी युवती मंगलवार शाम दोस्तों के साथ सेक्टर-18 नोएडा आई थी। घूमने के बाद वह दोस्तों के साथ एक पब में पहुंची। यहां उसके दोस्तें ने शराब आैर बीयर पी। इस दौरान युवती को बीयर में शराब मिलाकर पिला दी। इससे नशे में धुत होकर पब से बाहर सड़क पर आ गर्इ। इस दौरान उसने लोगों से बदतमीजी शुरू कर दी। लोगों के विरोध करने पर युवती ने बीच सड़क पर खड़े होकर अभ्रदता की। वहीं लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस को देख दोस्त भी युवती को छोड़कर हुए फरार

युवती के सड़क पर हंगामा करने पर उसके दोस्तों ने उसे काबू करने का प्रयास किया। लेकिन जब वह नहीं मानी आैर पब्लिक के साथ बदतमीजी की। तो मौके पर पुलिस पहुंच गर्इ। वही पुलिस के आने पर उसके साथी मौके से फरार हो गये।वही पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर युवती को काबू किया। इस दौरान समझाने पर वह कई बार पुलिस से ही उलझ पड़ी।थाना सेक्टर-20 के एसएचओ मनोज कुमार पंत ने बताया कि युवती नशे में लग रही थी। उसके घर फोन करके भाई को बुलाया गया और उसके बाद उसे उनके हवाले कर दिया गया। साथ ही उन्हें दोबारा एेसी गलती न करने की चेतावनी दी गर्इ।

Published on: