नोएडा

सीएम के जन्मदिन के नाम पर विश्व हिंदू महासंघ ने पार्टी के ही नेताआें पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्या है मामला

विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा ये लोग कर रहे है वसूली बनाए फर्जी पत्र

2 min read
Jun 13, 2018
सीएम के संगठन ने जन्मदिन के नाम पर पार्टी के ही नेताआें पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्या है मामला

नोएडा।यूपी के इस जिले में अब सीएम योगी आदित्यनाथ के संगठन विश्व हिंदू महासंघ में ही आप सी कलह शुरू हो गर्इ है।इतना ही नहीं संगठन के पदाधिकारियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।यहीं कारण है कि मंगलवार को ग्रेटर नोएडा में संगठन के जिलाध्यक्ष आैर जिला प्रभारी कर्इ गंभीर आरोप लगाये।उन्होंने यह शिकायत सीएम योगी से भी करने की बात कही है।

सीएम योगी के जन्मदिन को लेकर लगाया ये आरोप

ग्रेटर नोएडा में संगठन के पदाधिकारियों ने एक प्रेस वार्ता कर संगठन के पदाधिकारियों ने ग्रेटर नोएडा में जिलाध्यक्ष आेमकार भाटी व जिला प्रभारी अजयपाल नागर पर योगी के जन्मदिन को लेकर रुपयों की उगाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन्होंने सीएम के जन्मदिन को मनाने के नाम पर संगठन के कार्यकर्ताआें से रुपयों की उगाही की। इसके साथ भाजपा के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया।

फर्जी पत्र जारी करने का लगाया आरोप

वहीं वार्ता के दौरान महासंघ के प्रदेश मंत्री वेद नागर और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र सिंह नागर समेत कई लोगों पर संगठन के विरोध में कार्य करने और अधिकारियों पर प्रेशर बनाकर गलत काम कराने का आरोप लगाया गया था।इसमें इन पदाधिकारियों को संगठन से हटाने की भी सूचना दी गई थी। इसी को लेकर वेद नागर और महेंद्र सिंह नागर ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा। इसमें उन्होंने कहा कि संगठन के जिलाध्यक्ष ओमकार भाटी और जिला प्रभारी अजय पाल नागर ने फर्जी पत्र तैयार कराकर उन्हें बदनाम किया है। दोनों ने सीएम योगी के जन्मदिन के बहाने से कार्यकर्ताओं से अवैध उगाही की। इसके खिलाफ उन्होंने सीएम योगी को शिकायत भेज दी है और मानहानि का दावा कोर्ट में करेंगे। वहीं, दादरी विधायक तेजपाल नागर और बीजेपी के जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने भी भिखारी प्रजापति को पत्र लिखकर ओमकार भाटी और अजयपाल नागर को पार्टी विरोधी बताते हुए सपा व बसपा से नाता रखने वाला बताया है।

Published on:
13 Jun 2018 02:54 pm
Also Read
View All