नोएडा

CoronaVirus: रोजाना करेंगे ये आसान से घरेलू उपाय तो कभी पास नहीं फटकेगा कोरोना

Highlights- कोविड-19 से बचाव के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना जरूरी- आयुष मंत्रालय की सलाह से बढ़ाएं शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता- कोरोना से बचने के लिए अपनाएं आयुर्वेदिक और घरेलू टिप्स
2 min read
• •
Apr 03, 2020
noida.jpg

नोएडा. आयुष मंत्रालय की तरफ से कोविड-19 (Covid-19) को लेकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ाने के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की गई हैं, ताकि लोग कोरोना वायरस (CoronaVirus) से खुद को सुरक्षित रख सकें। आयुष मंत्रालय की सलाह को लेकर खुद पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्वीट किया है। अब आयुष मंत्रालय इस जानकारी को सोशल मीडिया के जरिये लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। आयुष मंत्रालय ने ऐसे आसान से उपाय बताए हैं, जिन्हें घर में रहते हुए आसानी से अपनाया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना वायरस यानी कोविड-19 (Covid-19) का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अब दो हजार से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। वहीं लॉकडाउन के दौरान भी यह लगातार पैर पसार रहा है। बता दें कि जो कोरोना पीड़ित ठीक हुए हैं, उनमें ज्यादातर इच्छाशक्ति और रोग प्रतिरोधक क्षमता की वजह से ही स्वस्थ हुए हैं। गाजियाबाद में ठीक हुए कोरोना पीड़ित पिता-पुत्र इसी का ताजा उदाहरण हैं। बता दें कि अभी तक कोरोना वायरस की कोई वैक्सीन नहीं बन सकी है। भारत सरकार ने लोगों को काेरोना के संक्रमण से बचाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सरकार के आयुष मंत्रालय ने लोगों को कोविड-19 से बचाने और स्वास्थ्य की देखभाल के लिए कई प्रकार की सलाह दी हैं, जिनको अपनी दिनचर्या में आजमा कर लोग सुरक्षित रह सकते हैं। आइये जानें अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय-

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के घरेलू उपाय

- दिनभर गर्म पानी का सेवन करें- प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योगासन

- प्राणायाम और ध्यान करें

- भोजन में हल्दी, जीरा, धनिया और लहसुन का इस्तेमाल जरूर करें।

आयुर्वेदिक उपाय

- रोजाना सुबह 10 ग्राम च्यवनप्राश खाएं।

- मधुमेह के रोगी शुगर फ्री च्यवनप्राश लें सकते हैं।

- दिन में दो बारतुलसी, दाल-चीनी, काली मिर्च, सूखी अदरक, मुनक्का का काढ़ा पिएं।

- दिन में दो बार 150 ग्राम गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं।


सामान्य आयुर्वेदिक क्रियाएं

- सुबह और शाम के समय तिल या नारियल तेल या घी नाक के छिद्रों में लगाएं।

- दिन में दो बार तिल या नारियल का एक चम्मच तेल को मुंह लेकर 2 से 3 मिनट तक घुमाकर कुल्ला करें।

- खांसी या खराश हो तो पुदीना के पत्ते और अजवाइन डालकर पानी की भाप लें।

- दिन में दो से तीन बार लौंग के चूर्ण में गुड़ या शहद मिलाकर लें।

Published on:
03 Apr 2020 11:18 am