नोएडा

ट्विटर पर नंबर-1 ट्रेंड बने पूर्व सांसद हुक्मदेव नारायण यादव, जानें वजह

सोशल मीडिया पर पूर्व सांसद हुक्मदेव नारायण यादव का जवानों के सम्मान में किया भावुक ट्वीट नंबर-1 ट्रेंड कर रहा है। बिहार के इस दिग्गज नेता की देशभक्ति और सादगी ने सबका ध्यान खींचा, जिससे इंटरनेट पर उनके राजनीतिक सफर की चर्चा फिर से तेज हो गई है।

2 min read
Mar 21, 2026
Hukmdev narayan yadav trending on twitter emotional post for cisf jawan

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter (X) पर आज अचानक Hukmdev Narayan Yadav का नाम नंबर-1 ट्रेंड करने लगा। इस ट्रेंड ने न सिर्फ लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि इसके पीछे की वजह को लेकर सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ भी ला दी।
जहां एक ओर हुक्मदेव नारायण यादव का जवानों और Central Industrial Security Force (CISF) के सम्मान में किया गया भावुक ट्वीट तेजी से वायरल हुआ, वहीं दूसरी ओर कई यूजर्स इस ट्रेंड को लेकर हैरान भी नजर आए।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने सवाल उठाते हुए लिखा कि “आखिर ऐसा क्या हुआ कि बिहार के मधुबनी से 8 बार सांसद रह चुके हुक्मदेव नारायण यादव अचानक ट्रेंड करने लगे? ट्वीट्स देखने के बाद भी साफ वजह समझ नहीं आ रही, क्या कोई एजेंसी इसे ट्रेंड करवा रही है? ऐसे कई पोस्ट सामने आए, जिनमें लोगों ने इस ट्रेंड की असली वजह जानने की कोशिश की।

अगर हुक्मदेव नारायण यादव के राजनीतिक सफर की बात करें, तो वे बिहार की राजनीति का एक बड़ा और अनुभवी चेहरा रहे हैं। वे कई बार लोकसभा सांसद चुने गए और अपनी सशक्त भाषण शैली व ग्रामीण मुद्दों को उठाने के लिए जाने जाते रहे हैं। संसद में उनके भाषण अक्सर चर्चा का विषय बने और उन्हें एक प्रभावशाली नेता के रूप में पहचाना गया।

हालांकि, इस बार ट्रेंड की वजह कोई राजनीतिक बयान या विवाद नहीं, बल्कि एक भावुक और देशभक्ति से जुड़ा संदेश रहा। इस ट्वीट ने लोगों की भावनाओं को छुआ और देखते ही देखते यह पूरे देश में वायरल हो गया।

फिलहाल, यह ट्रेंड सोशल मीडिया पर जिज्ञासा और चर्चा दोनों का विषय बना हुआ है। अब देखना यह होगा कि यह सिर्फ एक भावनात्मक लहर है या इसके पीछे कोई और वजह भी सामने आती है, पर एक बात जरूर है कि इतने समय बाद भी हुकुमदेव जी लगातार सुर्खियों में तो बने रहते हैं।

Published on:
21 Mar 2026 09:33 pm