नोएडा

Post Office में फोन करके पोस्टमैन से घर पर मंगवा सकेंगे 5 से 25 हजार रुपये

केंद्र सरकार देश में 21 अगस्त से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (India Post Payment Bank) योजना शुरु करने जा रही है।

2 min read
Aug 17, 2018
Post Office में फोन करके पोस्टमैन से घर पर मंगवा सकेंगे 5 से 25 हजार रुपये

नोएडा। अक्सर लोगों के साथ यह समस्या होती है कि पैसे निकालने या जमा करने के लिए उन्हें BANK/ATM के चक्कर लगाने पड़ते हैं। लेकिन सोचिए कि कोई एक ऐसा नंबर हो जिस पर आप कॉल करें और एक व्यक्ति आकर आपका यह काम कर दे तो कितना अच्छा होगा। दरअसल, जल्द ही यह भी हो सकेगा क्योंकि केंद्र सरकार देश में 21 अगस्त से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (India Post Payment Bank) योजना शुरु करने जा रही है।

जिसके बाद से Post Office के खाताधारकों (account holders) के लिए DOOR STEP BANK जैसी सुविधा शुरू होने जा रही है, जिसमें घर बैठे ही एक कॉल पर आपको पैसे डिलीवर हो जाएंगे। इसके लिए खाताधारकों को बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इतना ही नहीं, इस योजना के तहत घ बैठे नगद जमा करने की भी सुविधा होगी।

इसके लिए 21 अगस्त 2018 को एक helpline number जारी किया जाएगा। जिस पर कॉल करने पर पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) द्वारा घरों में पैसे पहुंचाए जाएंगे। हालांकि योजना के तहत शुरुआत में 5 हजार रुपये ही घर पर डिलीवर और जमा हो सकेंगे। लेकिन अगले कुछ महीनों में 15 हजार और फिर कुछ दिनों बाद अधिकतम 25 हजार की हॉम डिलीवरी हो सकेगी। IPPB SCHEME के तहत भारतीय डाक घर (INDIAN POST OFFICE) की सभी 1.55 लाख शाखाओं को लिंक कर दिया जाएगा।

इस नंबर पर कॉल करने पर होगी कैश होगा डिलीवर

नोएडा के सेक्टर-19 स्थित पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि आइपीपीबी योजना के तहत घर बैठे ही पैसों की डिलीवरी और जमा के लिए खाताधारकों के लिए 15529 हेल्पलाइन नंबर शुरू किया जाएगा। इस नंबर पर कॉल करने के बाद खाताधारकों को रकम लेने या जमा करने के बारे में बताना होगा। इसके साथ ही कॉल सिर्फ उसी नंबर से करने की इजाजत होगी जो नंबर खाते से लिंक है। इसके बाद बैंक की तरफ से एक मैसेज आएगा, जिसमें पोस्टमैन के आने की जानकारी होगी।

इन शर्तों पर मिलेगी रकम

इस दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए कुछ नियम भी बनाए गए हैं। दरअसल, खाताधारकों को क्विक रिस्पांस कोड कार्ड (बार कोड के साथ) जारी किया जाएगा। इस कार्ड के स्कैन होने के बाद ही पोस्टमैन या जीडीएस खाताधारक को पैसे देगा। इसके साथ ही इसी कार्ड के जरिये पैसे भी जमा कर लेगा। इसके अलावा इसका लाभ लेने के लिए खाताधारकों को मोबाइल नंबर, आधार नंबर व खाता संख्या देने होंगे।

Published on:
17 Aug 2018 02:16 pm
Also Read
View All