26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayushman Mitra बनने के लिए नोएडावासी तैयार, इतना मिलेगा वेतन

आयुष्मान योजना (National Health Protection Scheme) के तहत करीब 10 करोड़ गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये सालाना स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 16 Aug 2018, 2:23 PM IST

PMJAY

Ayushman Mitra बनने के लिए नोएडावासी तैयार, इतना मिलेगा वेतन

नोएडा। 72वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Ayushman Bharat Yojana का ऐलान किया है। जिसके बाद नोएडा समेत वेस्ट यूपी के लाखों बेरोजगार लोगों में एक उम्मीद जगी है। दरअसल, आयुष्मान योजना (National Health Protection Scheme) के तहत करीब 10 करोड़ गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये सालाना स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) दिया जाएगा। इसी के साथ इस स्कीम से मध्यम वर्ग को भी फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ेंबीमा फायदे के लिए यहां से डाउनलोड करें फाॅर्म आैर एेसे भरे आवेदन, सूची में देखें अपना नाम :

इस योजान के तहत पहले चरण में Health Centre खोलने से शुरुआत की गई है। वहीं स्कीम को 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही आयुष्मान योजना के तहत सरकार करीब 1 लाख आयुष्मान मित्रों (Ayushman mitra) की भर्ती करने जा रही है। जिसके चलते वेस्ट यूपी समेत देशभर के बेरोजगारों को रोजगार हासिल करने का सुनहरा मौका भी है। नोएडा के रहने वाले प्रो. शैलेंद्र बरनवाल का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जो स्वास्थ्य बीमा योजना का ऐलान किया गया है वह काफी अच्छा है। इससे न केवल गरीब लोगों को फायदा होगा बल्कि नोएडा समेत देशभर के लोगों को रोजगार मिलेगा।

इतनी होगी सैलरी

बता दें कि आयुष्मान मित्र को हर महीने न्यूनतम 15 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा। दरअसल, ये रकम न्यूनतम मजदूरी को ध्यान में रखते हुए ही तय की गई है। इसके साथ ही ये रकम ग्रामीण और शहरी बेरोजगारों के लिए आकर्षक है। इसके साथ ही Ayushman mitra को इंसेटिव भी दिया जाएगा। खबर यह है कि ये इंसेटिव प्रति मरीज 50 रुपये होगा।

यह भी पढ़ें : अगर दुकानदार ने की आपसे ठगी तो यहां करें फोन, मिल सकता है लाखों का हर्जाना

अस्पतालों में होगी तैनाती

योजना के तहत आयुष्मान मित्रों की सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में तैनाती की जाएगी। इन लोगों को वहां के रिसेप्शन के बगल में एक कैबिन में बैठाया जाएगा। इन लोगों का काम होगा कि जो भी गरीब परिवार इलाज के लिए अस्पताल में आते हैं उन्हे आयुष्मान बीमा योजना के बारे में बताया जाए। इसके साथ ही उन्हे इसका लाभ दिलाने में भी मदद की जाए।

यह भी पढ़ें : टिकट के बिना कर रहे हैं सफर तो घबराए नहीं, बस करें ये काम तो टीटीई भी नहीं करेगा जुर्माना

कॉन्ट्रैक्ट पर होगी भर्ती

बता दें कि फिलहाल आयुष्मान मित्रों को नौकरी पक्की नहीं दी जा रही है। उन्हें कॉन्ट्रैक्ट पर एक साल तक के लिए रखा जाएगा। वहीं अगर उनका काम अच्छा व संतोषजनक रहता है तो इस कॉन्ट्रैक्ट को आगे भी बढ़ाया जाएगा। इन लोगों को पहले ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : सिगरेट के फेंके हुए फिल्टर से सिर्फ 1 साल में इस युवक ने कमा लिए 40 लाख रुपये, खड़ी कर दी दो कंपनी

ऐसे होगी नियुक्ति

आयुष्मान मित्रों की नियुक्ति के लिए हर जिले में एक एजेंसी निर्धारित होगी। जो कि हर राज्य की नोडल हेल्थ एजेंसी द्वारा तय की जाएगी। हालांकि अभी इस बारे में किसी तरह की विस्तृत जानकारी नहीं आई है।

सूचना आने पर योजना पर करेंगे काम

गौतमबुद्ध नगर जिला सीएमओ डॉ अनुराग भार्गव का कहना है कि फिलहाल योजना लॉन्च होने में समय है। जब भी शासन द्वारा इसका कोई नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा तो जिले में इसे लागू करने पर काम किया जाएगा।