नोएडा

नोएडा में बनने जा रहा है देश का सबसे बड़ा डॉग पार्क

कसरत से लेकर कुत्तों को प्रशिक्षण देने वाले उपकरण भी लगेंगे इस पार्क में बड़े और छोटे कुत्तों के लिए होंगे अलग-अलग हाल  
2 min read
• •
Updated: 17 Dec 2020, 6:04 PM IST
dog_park.jpg
डॉग पार्क की फाइल फोटो

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा ( noida ) कुत्ता ( dog ) पालने के शौकीनों यानी डॉग लवर के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में देश का सबसे बड़ा डॉग पार्क तैयार होने जा रहा है। नोएडा के सेक्टर 137 में प्रस्तावित यह डॉग पार्क अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित होगा और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

नोएडा प्राधिकरण ने इस कार्य के लिए करीब 4 एकड़ जमीन को चिन्हित किया है। इस पार्क में कुत्तों को कहलाने के अलावा उनका चिकित्सीय परीक्षण उनके खाने-पीने के सामान और जिम करने तक की सुविधा मौजूद होगी। विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस इस पार्क का आगे संचालन ठीक हो इसके लिए प्राधिकरण ने इस पार्क को ठेकेदार के तहत चलाने की तैयारी की है। यानी किसी प्राइवेट एजेंसी को ठेके की देखरेख का जिम्मा दिया जाएगा।
उद्यान निदेशक इंदु प्रकाश सिंह के अनुसार पार्क के संचालन के लिए अभी तक चार कंपनियों ने अपने आवेदन दिए हैं। इंदु प्रकाश सिंह का कहना है कि प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी के समक्ष जल्द इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। उनकी संस्तुति के बाद भारत के निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।


तेलंगाना में है डॉग पार्क
देश का पहला प्रमाणित डॉग पार्क तेलंगाना में है। ग्रेटर हैदराबाद में नगर निगम ने इसे बनवाया था। यह पार्क 1.1 करोड़ रुपए की लागत से 1.3 एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है। अब नोएडा में जो पार्क बनने जा रहा है वह 4 एकड़ जमीन में तैयार होगा। हैदराबाद के पार्क में कुत्तों की चिकित्सा संबंधी सेवाओं से लेकर जिम की भी सुविधा है लेकिन अब नोएडा में जो डॉग पार्क बनने जा रहा है वह अपने आप में एक नमूना होगा।


इसलिए पड़ी डॉग पार्क की जरूरत
अगर आपके मन में यह सवाल उठ रहा है कि डॉग पार्क की आवश्यकता क्यों पड़ी ? तो इसका जवाब भी जान लीजिए। दरअसल नोएडा वासियों ने ही इसकी सलाह प्राधिकरण को दी थी। नोएडा वासियो की शिकायत है कि लोग जब अपने कुत्तों को घुमाने लाते हैं तो वह शौच कर देते हैं। इस।पर कई लोगों ने आपत्ति कर दी। हालात यह हो गए कि नोएडा में पार्क में कुत्तों को ले जाने पर कई सोसाइटी में रोक लगा दी गई। ऐसे में कुत्तों के लिए अब एक अलग पार्क की आवश्यकता थी और इसी आवश्यकता को देखते हुए पालतू डॉग के लिए पार्क बनाया जा रहा है।

Published on: