नोएडा

International Men’s Day: जो पुरुष अपनी डाइट में शामिल करेंगे ये 10 चीज, 70 की उम्र में भी रहेंगे जवान

Highlights: -19 नवंबर का दिन पुरुषों के लिए खास है -दुनियाभर में इस दिन को international men's day के रूप में मनाया जाता है -इस मौके पर डाइटीशियन ऐसी 14 चीजों (Diet) के बारे में बता रहे हैं जिनका सेवन पुरुषों के लिए फायदेमंद है

3 min read
Nov 18, 2019
demo.jpg

नोएडा। यूं तो पुरुष अपनी डाइट (Diet) को लेकर अक्सर ध्यान देते ही हैं। लेकिन, डाइट (Diet for men) में अगर कुछ चीजों को शामिल कर लिया जाए तो उनके शरीर को भरपूर मात्रा में ताकत मिलेगी। दरअसल, 19 नवंबर का दिन पुरुषों के लिए खास है। कारण, इस दिन को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस (international men's day) के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर डाइटीशियन डॉ रमेश माथूर ऐसी 14 चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनका सेवन पुरुषों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इन्हें खाने वाले पुरुषों में शारीरिक क्षमता बढ़ती है और अधिक उम्र में भी जवानों जैसी ताकत रहती है। आइए जानते हैं क्या हैं वो चीजें…

काजू

डॉक्टर बताते हैं कि पुरुषों में काजू नाइट्रिक ऑक्साइड के लेवल को बढ़ाता है। जो कि सेक्स पावर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ ही काजू खाने से पुरुषों की माशपेशियां भी मजबूत होती हैं क्योंकि काजू में विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें एमिनो एसिड आर्जिनिन भी पाया जाता है।

बादाम

बादाम में प्रोटीन, मैंगनीज और जिंक पाए जाते हैं जो शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं। बादाम पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को भी बढ़ाता है। इसलिए ही पुरुषों के लिए बादाम सबसे बढ़िया स्नैक्स कहा गया है। प्रतिदिन 5-6 बादाम खाना सेहत के लिए अच्छा बताया जाता है।

अंडा

जिम जाने वाले पुरुषों व जिन्हें बॉडी बिल्डिंग करनी है उनके लिए अंडा सबसे अच्छा ऑप्शन है। कारण, अंडे के सफेद भाग में 84% प्रोटीन होता है और इसमें वसा ना के बराबर होती है।

पत्तागोभी

पत्तागोभी में विटामिन K भरपूर मात्रा में पाया जाता है और ये कोलेस्ट्रॉल फ्री भी होता है। डॉक्टर अक्सर पत्तागोभी को डिनर सलाद में शामिल करने की सलाह देते हैं। पत्तागोभी में सल्फोरेपेन नामक एक रसायन भी होता है जो शरीर को कैंसर से बचाता है।

टमाटर

टमाटर में पोटैशियम, विटामिन सी और फाइबर पाया जाता है जो कि हार्ट को दुरुस्त रखता है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाला लाइकोपीन पुरुषों के स्‍पर्म काउंट को भी 70 फीसदी तक बढ़ाता है। साथ ही ये प्रॉस्टेट कैंसर के खतरे को भी कम करता है।

संतरा

संतरे में विटामिन बी-9 की उच्च मात्रा होती है। इसके जूस से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी स्पर्म की क्वालिटी और गतिशीलता को बेहतर बनाने में मदद करता है और पुरुषों में फर्टिलिटी भी बढ़ती है।

लहसुन

लहसुन में मौजूद एलिसिन अच्छा एंटी ऑक्सिडेंट और एंटी बैक्टीरियल है। इसके सेवन से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है और स्ट्रोक का खतरा भी कम रहता है।

सोयाबीन

सोयाबीन को प्रोटीन और आइसोफ्लेवोंस का बढ़िया स्रोत बताया जाता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं और इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन ग्लूकोज को नियंत्रित करते हैं। जिससे शरीर में डायबिटीज का खतरा भी कम रहता है।

चना

पुरुषों में स्वस्थ पाचन के लिए चना जरूरी है, क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मिलता है। इसके अलावा चना विटामिन बी 6 का भी अच्छा स्रोत होता है। रोजाना भुने हुए चने खाने से मोटापे की समस्या में भी दूर होती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा कच्चे चने भीगोकर खाने पर शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है।

ब्रोकली

ब्रोकली विटामिन सी से भरपूर होती है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। ब्रोकली विटामिन सी का अच्छा स्रोत है और विटामिन सी से पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी अच्छी होती है।

Published on:
18 Nov 2019 02:31 pm