नोएडा

द क्विंट वेबसाइट के संस्थापक राघव बहल के घर और ऑफिस पर छापा

जाने-माने पत्रकार और द क्विंट वेबसाइट के संस्थापक राघव बहल के घर और ऑफिस पर छापा
2 min read
• •
Updated: 11 Oct 2018, 12:14 PM IST
raghav bahl
द क्विंट वेबसाइट के संस्थापक राघव बहल के घर और ऑफिस पर छापा

नोएडा। आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मीडिया कंपनी क्विंट के मालिक राघव बहल के घर और ऑफिस पर छापेमारी कर दी है। पीटीआई के हवाले से आई खबर के मुताबिक इनकम टैक्स विभाग की यह कार्रवाई टैक्स चोरी के मामले में की है। आईटी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह गुरुवार सुबह ही टीम क्विंद के नोएडा ऑफिस और राघव बहल के घर पहुंची और टैक्स चोरी से संबंधित दस्तावेज और अन्य सबूत तलाश रही है।

वहीं खबरों के मुताबिक इस छापेमारी पर the quint के संस्थापक राघव बहल इस वक्त मुंबई में हैं और उन्होंने कहा कि इस मामले को एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सामने उठाएंगे। उन्होंने टैक्स चोरी के आरोपों को खारीज कर दिया है। इसके साथ ही राघव बहल मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

राघव बहल ने ट्वीट कर कहा 'मैं इस मामले को एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सामने उठाऊंगा. जब मैं मुंबई में था, तब सुबह इनकम टैक्स के दर्जनों अफसर मेरे घर और द क्विंट दफ्तर पर सर्वे के लिए पहुंचे. हम पूरी तरह से टैक्स चुकाते हैं. हम उन्हें सभी वित्तीय दस्तावेज उपलब्ध कराएंगे. मैने एक अफसर मिस्टर यादव से बात की है और उनसे अनुरोध किया है कि वह किसी भी अन्य मेल और दस्तावेज को न देखें या उठाएं, जिसमें बहुत गंभीर और संवेदनशील पत्रकारिता की सामग्री हो. अगर वो ऐसा करेंगे तो हम विरोध करेंगे. मुझे उम्मीद है कि एडिटर्स गिल्ड इस मसले पर मुझे सपोर्ट करेगा. मैने अफसरों से निवेदन किया है कि वह अपने स्मार्टफोन का दुरुपयोग कर अनाधिकारिक रूप से किसी प्रति की फोटो न लें. मैं दिल्ली के रास्ते पर हूं'

आपको बता दें कि राघव बहल देश के जाने माने पत्रकार हैं, द क्विंट के अलावा नेटवर्क 18 ग्रुप के भी संस्थापक रह चुके हैं।

Updated on:
11 Oct 2018, 12:14 PM IST
Published on: