नोएडा

करवा चौथ से दिवाली तक वर्षों बाद बन रहा अद्भुत संयोग, करेंगे ये काम तो होगा फायदा

करवा चौथ से दिवाली तक नक्षत्र में खरीददारी करने व व्यापार में 6 शुभ संयोग बन रहे है।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2018, 2:42 PM IST
diwali
करवा चौथ से दिवाली तक सालों बाद बन रहा अद्भुत संयोग, करेंगे ये काम तो होगा फायदा

नोएडा. इस बार karva chauth 2018 से लेकर Deepawali 2018 तक अद्भुत मुहूर्त बन रहा है। इस मुहूर्त में 6 दिन ऐसे हैं, जिनमें शुभ कार्यो के अलावा खरीददारी भी कर सकते है। यह मुहूर्त नए व्यापार को शुरू करने के लिए खास है। अगर कोई व्यापारी व कारोबारी नया कारोबार शुरू करना चाहते है तो यह बेहतर समय है। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि ऐसा दुर्लभ संयोग कम ही आते है। करवाचौथ से दिवाली तक आने वाली इन तिथियों में नया काम शुरू करना बेहद शुभ होगा।

पंडित आचार्य गोपाल शर्मा ने बताया कि करवा चौथ से लेकर दिवाली तक बेहत शुभ समय है। इस बीच ऐसे संयोग बन रहे है, जो कि सालों में बाद आते है। इस बार दिवाली लोगों के लिए शुभ है। व्यापार, पढ़ाई, नौकरी-पेशे, कारोबारी समेत सभी के लिए अच्छे संकेत के ज्योतिष में नक्षत्र मिल रहे है। शुभ मुहूर्त और संयोग में खरीददारी और नया कारोबार शुरू करना अत्यंत लाभकारी होगा।

ये हैं विशेष संयोग, करें इनकी खरीददारी

—करवाचौथ का वत्र रखकर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है। इस बार 27 अक्टूबर को करवाचौथ है। करवाचौथ के दौरान व्यापार की शुरूआत करना शुभ होगा। साथ ही वाहन, मंनोरजन, फर्नीचर आदि खरीदना भी शुभ रहेगा।

—29 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्रिध् योग बन रहा है।इस योग के दौरान कपड़ा, ज्वैलरी, बिजली उपकरण, फर्नीचर खरीदना शुभ है।

—31 अक्टूबर को एक ओर नक्षत्र बन रहा है। इस दिन पुण्य नक्षत्र है। इस दिन भी कपड़े, ज्वैलरी, नए घर में प्रवेश और भवन निर्माण के योग बन रहे है।

—4 नवंबर को स्वार्थ सिद्रिध् योग बन रहा है।इस दिन भी यात्रा का शुभ संयोग,सोना, कपड़ा, फर्नीचर और वाहन आदि खरीदना शुभ होगा।

—5 नंवबर को धनतेरस पर सोना-चांदी, पीतल के बर्तन, गृह प्रवेश व घर की उपयोगी वस्तु खरीदना शुभ है।

—7 नवबंर को दिवाली है। इस बार दिवाली के अवसर पर भी खरीददारी के खास संयोग बन रहे है। दिवाली के दिन मिठाई, वाद्य यंत्र, वाहन, कृषि उपकरण, फर्नीचर व अन्य जरुरी सामान खरीद सकते है।

Published on: