
नोएडा।Chhath 2018 , Chhath Puja: छठ पर्व बिहार-झारखंड और पूर्वी यूपी के अलावा देश के कई हिस्सों में धूम-धाम से मनाया जाता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित स्टेडियम में हर साल छठ पूजा से पहले एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें भोजपुरी समाज से कलाकार आते शिरकत करते हैं। इसके अलावा एक से एक लोक गायक छठ गीतों की प्रसतुति देते हैं।
इस साल यानी 2018 में छठ पूजा 13 और 14 अक्टूबर को है। जिसे लेकर प्रवासी महासंघ नोएडा छठ पूजा की तैयरियों को लेकर बैठक की। बैठक में छठ महोत्सव के कार्यक्रम के बारे में बताया जो इस बार 10 नवंबर को आयोजित होना है।प्रवासी महासंघ के अध्यक्ष आलोक वत्स ने बताया कि इस बार छठ महोत्सव के मुख्य अतिथि दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी होंगे। उन्होंने बताया कि मनोज तिवारी Manoj Tiwari ने प्रवासी महासंघ के छठ महोत्सव के कार्यक्रम मे बतौर मुख्य गायक के रूप में दो बार 2011 और 12 में मालिनी अवस्थी के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत किया है।
10 नवबंर को होने वाले छठ कार्यक्रम में इस बार मुख्य गायक खेसारी लाल यादव Khesari Lal Yadavहोंगे। इसके अलावा प्रियंका पायल छठ की गीतों की गाएंगी। इनके साथ ही रविंदर रंगीला व गोलुराजा भोजपुरी के अच्छे गायक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
आपको बता दें कि हर साल प्रवासी महासंघ नोएडा की ओर से नोएडा स्टेडियम में छठ से पहले कार्यक्रम कराता है। जिसमें भोजपुरी के लोक कलाकार पहुंचते हैं। साथ ही कार्यक्रम में हजारों लोगों की भारी भीड़ जुटती है।