आस्था और उपासना का महापर्व ( Chhat Puja ) छठ पूजा 2018 इस बार 13 नवंबर को मानाया जाएगा। छठ पूजा कई अन्य नामों से भी जाना जाता है जैसे छठ, छठी माई के पूजा, छठ पर्व, छठ पूजा, डाला छठ, डाला पूजा, सूर्य षष्ठी व्रत आदि। छठ ( Chhat Puja 2018 ) चार दिवसीय उत्सव है। जिसकी शुरुआत कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से होती है। छठ व्रत सबसे कठीन व्रतों में से एक माना जाता है, इस दौरान व्रतधारी लगातार 36 घंटे का व्रत रखते हैं और पानी भी ग्रहण नहीं करते।