जबलपुर। धन की जरूरत भला किसे नहीं होती। आज का समय तो पूरी तरह अर्थ केंद्रित हो गया है। ऐसे में हर कोई अपनी कमाई बढ़ाने के लिए कोशिश करता रहता है, इसके बारे में विचार करता रहता है। कई बार लाख प्रयास के बाद भी कमाई नहीं बढ़ पाती, आय में वृद्धि नहीं हो पाती। ऐसे में कुछ ज्योतिषिय उपाय आजमाए जा सकते हैं। इनमें सबसे प्रमुख मंत्र जाप, स्तोत्र जाप हैं जोकि अपना असर जरूर दिखाते हैं। इन्हें पूरी श्रद्धा से करें तो परिणाम जरूर मिलता है।