नोएडा

खोसला का घोसला फिल्म की तरह ही इस महिला से हुर्इ दो लाख की धोखाधड़ी

धोखाधड़ी होने का पता लगते ही महिला ने रविवार को मामले की शिकायत कोतवाली फेज तीन पुलिस को दी है।
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2017, 7:16 PM IST
cheating

नोएडा। खोसला का घोसला मूवी में जिस तरह से अभिनेता बमन र्इरानी दूसरे की जमीन को दिखाकर रुपये हड़प लेते थे। ठीक उसी तरह नोएडा में एक शख्स ने महिला को दूसरे का प्लाॅट दिखाकर उसे दो लाख रुपये ले लिये। कुछ दिन बाद पीड़िता ने रजिस्ट्री के लिए आरोपी के पास संपर्क किया, लेकिन आरोपी ने फोन नहीं उठाया। शक होने पर पीड़ित उक्त प्लाॅट पर पहुंची, तो पता चला कि वह किसी और का प्लाॅट है। खुद के साथ धोखाधड़ी होने का पता लगते ही महिला ने रविवार को मामले की शिकायत कोतवाली फेज तीन पुलिस को दी है।

प्लाॅट दिखाकर बयाने के नाम पर लिए दो लाख रुपये

जानकारी के मुताबिक विमला देवी सेक्टर 9 विजय नगर गाजियाबाद में परिवार के साथ रहती हैं। महिला के पति लाल कुआं स्थित एक कंपनी में सुपरवाइजर हैं। महिला ने बताया कि एक माह पहले उन्होंने बहलोलपुर में एक 50 गज का प्लॉट देखा था। आरोपी अनिल कुमार ने उनसे प्लॉट दिखाकर बयाने के रूप में 2 लाख रुपए ले लिये। उसके बाद प्लाॅट की रजिस्ट्री के लिए अनिल के पास काॅल करने पर उसने फाेन नहीं उठाया। शक होने पर पीड़िता खुद उक्त प्लाॅट पर पहुंची।

जिस प्लाॅट के दो लाख निकले, वो किसी आेर का था

विमला देवी ने बताया कि वह 26 अक्तूबर को प्लॉट देखने पहुंची तो पता चला कि वह दूसरे शख्स का प्लॉट है। जब उसने अनिल का फोन लगाया तो वह स्विच ऑफ मिला। वह आरोपी के घर पहुंची तो कमरा लॉक मिला। पड़ोसियों ने बताया कि अनिल कुछ दिन पहले ही कमरा खाली कर यहां से चला गया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। वहीं कोतवाली फेज तीन प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि जमीनी मामलों में सीधे एफआर्इआर दर्ज नहीं कर सकते हैं। इसके लिए एसएसपी की अनुमति चाहिए होती है। महिला की शिकायत ले ली गर्इ है। जांच में तथ्य समाने आने पर एफआर्इआर दर्ज की जाएंगी।

Published on: