नोएडा

सावन के महीने में निकला किंग कोबरा तो लोगों ने शिव जी का रूप समझकर पिलाया दूध, देखें वीडियो

नोएडा के सेक्टर-76 में बनी आम्रपाली प्रिंस सोसाइटी के बेसमेंट में किंग कोबरा सांप दिखाई दिया।

2 min read
Aug 08, 2018
सावन के महीने में निकला किंग कोबरा तो लोगों ने शिव जी का रूप समझकर पिलाया दूध, देखें वीडियो

नोएडा। सावन के महीने को श्रद्धालु पवित्र और पावन मानते हैं। ऐसे में सोसाइटी के बेसमेंट में किंग कोबरा को देख हड़कंप मच गया और खबर लोगों के बीच आग की तरह फैल गई। सावन के महीने में सोसाइटी में कोबरा दर्शन से कुछ लोग अभिभूत थे तो, कुछ दहशत में, कुछ लोगों ने तो बाकायदा किंग कोबरा को दूध भी ऑफर किया। फिर तय हुआ कि कोबरा को सकुशल जंगल में छोड़ दिया जाए। इसके लिए वन्यजीव विभाग को सूचित किया गया। लेकिन जब तक वन्यजीव विभाग के कर्मचारी जबतक वहां पहुंचे तब तक कोबरा वहां से गायब हो गया था। जिससे सोसाइटी के लोग असमंजस में हैं और पूरा प्रकरण लोगों के बीच चर्चा का बिषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें

पीएसी की गाड़ी से हुआ कांवड़ियों का एक्सीडेंट तो इस हाइवे पर जमकर हुआ उत्पात, पुलिस के फूले हाथपांव

यह भी पढ़ें-सावन में कांवड़िए शिवजी के इन गानों को कर रहे पसंद, जानिए कहां हो रहे सर्च
दरअसल नोएडा के सेक्टर-76 में बनी आम्रपाली प्रिंस सोसाइटी के बेसमेंट में किंग कोबरा सांप उस समय दिखाई दिया, जब रात को बी टावर निवासी संजय रैना बेसमेंट में अपनी स्कूटी पार्क करने गए तो उन्हें वहां पर एक सांप दिखाई दिया। जिसके बाद उन्होंने उसे हटाने का प्रयास किया, लेकिन सांप अपने फन को खोल कर अटैकिंग मोड में आ गया। घबराए संजय रैना ने शोर मचाया जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

वहीं सोसाइटी के लोगों ने वन्यजीव विभाग को सूचना दी, लेकिन जब तक वन्यजीव विभाग के कर्मचारी वहां पहुंचे उससे पहले ही लोगों को देखते-देखते वो वहां से गायब हो गया। वहीं लोगों का का कहना है कि सावन का महीना होने के कारण कोबरा से किसी ने कोई छेड़खानी नहीं की। लेकिन अब और ज्यादा डर हमें हो गया है कि वो पता नहीं कहां छुप गया और अब न जाने किस पर कब हमला कर दे। वैसे कई बार इस सोसाइटी में सांपों को देखा गया है। लेकिन इस जैसा कोबरा सांप आज तक किसी ने नहीं देखा था।

ये भी पढ़ें

चुनाव से पहले सीएम योगी को आतंकियों की चेतावनी, अगली बार इस शहर में दिखे तो होगा बुरा अंजाम!
Published on:
08 Aug 2018 05:49 pm
Also Read
View All